चुनाव

West Bengal Assembly Elections 2021: मंदिर में पुजारी ने पूछा ममता बनर्जी का गोत्र, मिला यह जवाब

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को अपना गोत्र बताया

less than 1 minute read
untitled_10.png

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ( West Bengal Assembly Elections 2021 ) में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। एक अप्रैल यानी गुरुवार को द्वितीय चरण के लिए मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी मैदान जीतने के लिए एड़ी चोटी के जोर लगा दिए हैं। इस बीच टीएमसी सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जी ने लोगों को अपना गोत्र बताया है। दरअसल, ममता बनर्जी मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के चुनावी अभियान में मैं एक मंदिर गई तो पुजारी ने मुझसे मेरा गोत्र पूछा तो मैंने कहा मां, माटी और मानुष। इस वाकये ने मुझे उस समय की याद दिला दी, जब एक बार मैं त्रिपुरा के त्रिपुरेश्वरी मंदिर में दर्शन करने गई थी। तब भी मंदिर के पुजारी ने मुझे से मेरा गोत्र पूछा तो और मैंने मां, माटी और मानुष बताकर ही उसका जवाब दिया था। ममता बनर्जी ने बताया कि वास्तव में उनका गोत्र शांडिल्य है।

Updated on:
30 Mar 2021 09:48 pm
Published on:
30 Mar 2021 09:41 pm