Wrestler Babita Phogat ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) का टिकट देती है तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। बबीता (Babita Kumari) ने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं से किया जा रहा वादा सिर्फ एक छल है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक ही लहर चल रही है वह भाजपा की लहर है। अखिलेश यादव भी इस लहर के आगे कहीं नहीं टिकते हैं।
Wrestler Babita Phogat ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) का टिकट देती है तो चुनाव जरूर लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं से किया जा रहा वादा सिर्फ एक छल है। उक्त बातें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की अटल युवा संकल्प बाइक यात्रा के दौरान कही। रैली को भाजपा नेता और रेसलर बबीता फोगाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर बबीता (Babita Kumari) ने कहा कि मुझे अटल जी की वो पंक्ति बहुत याद आती हैं, वो कहते थे कि मैं रहूं या न रहूं मेरा देश हमेशा रहना चाहिए और सोच के साथ हमे आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा दी है और माफिया के खिलाफ जो कार्रवाई की है। ऐसे में जनता को सरकार बनाने का एक मौका और देना चाहिए।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 98वें जन्मदिवस को बीजेपी ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया और अटल जी की एक फ़ोटो रखकर उस पर पुष्प अर्पण किए। भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ बबीता फोगाट ने भी अटल जी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद और नमन किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि महिलाओं को सुरक्षा योगी सरकार ने दी है और माफिया के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह सिर्फ योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। ऐसे में जनता को उन्हें सरकार बनाने का एक मौका और देना चाहिए।
'फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनना तय'
बबीता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु को लेकर जो परीक्षण किया था, उनकी उपलब्धि में से यह बड़ी उपलब्धि थी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बननी तय है। योगी आदित्यनाथ पुन: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी सरकार ने पिछले पांच साल में ढेरों विकास कार्य किए हैं। योगी की सरकार के रहते प्रदेश में संपूर्ण विकास हुआ है। सड़क, बिजली, पानी के साथ ही सरकार ने हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है।
'टिकट मिला तो जरूर लड़ूंगी चुनाव'
भाजपा सरकार में खिलाड़ियों को जो मान-सम्मान मिला वह कभी किसी सरकार में नहीं था। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से बात करके उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया। प्रदेश सरकार अगर टिकट देती है तो चुनाव लड़ने का काम जरूर करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का महिलाओं से किया जा रहा वादा सिर्फ एक छल है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ एक ही लहर चल रही है वह भाजपा की लहर है। अखिलेश यादव भी इस लहर के आगे कहीं नहीं टिकते हैं।