एम्प्लॉई कॉर्नर

फर्जी तरीके से टिकट काटी, टीटीई सस्पेंड

बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा स्टेशन पर कार्यरत टिकट निरीक्षक (TTE) छोटे लाल को दलालों के साथ सांठगांठ कर टिकट काटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Jul 19, 2018
TTE
बिहार में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा स्टेशन पर कार्यरत टिकट निरीक्षक (टीटीई) छोटे लाल को दलालों के साथ सांठगांठ कर टिकट काटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार ने बुधवार को बताया कि टीटीई छोटे लाल पर सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ ट्रेन का फर्जी ढंग से आरक्षित टिकट काटने और दलालों के साथ सांठ-गांठ करने समेत अन्य गंभीर आरोप हैं।
Published on:
19 Jul 2018 12:00 pm