बॉलीवुड

अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- मन की बात बंद कर के dialogue क्यों नहीं करते ?

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर तंज कसा है।
2 min read
Jan 17, 2020
Anurag Kashyap
Anurag Kashyap

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) नागरिकता संशोधन कानून (CAA Protest) के विरोध के दौरान से ही मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक और ट्वीट किया है जिसमें पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर तंज कसा है। दरअसल, बीते दिन केरल में आयोजित 'ग्लोबल इंडियन थॉट' (Global Indian Thought) को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो के माध्यम से संबोधित किया था।

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि जहां खुलापन होता है वहां हर विभिन्न विचारों और नवाचारों का सम्मान होना स्वाभाविक है और संघर्ष से लड़ने का भारतीय तरीका संवाद है, बर्बरता नहीं। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) ने उनपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

अनुराग ने ट्वीट में लिखा कि, तो मन की बात बंद कर के dialogue क्यों नहीं करते ? बस बोलते रहते हो । सुन भी लो.. उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग अनुराग के ट्वीट को जमकर शेयर कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) को पीएम पर किए गए ट्वीट को लेकर जमकर लताड़ा था l सुचित्रा ने ट्वीटर पर अनुराग कश्यप पर निशाना साधते हुए लिखा था की खुद का फेलियर पचा नहीं पाते तो आप सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।

Published on:
17 Jan 2020 01:01 pm
Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

‘मैं गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह, जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के और छात्रों का किया समर्थन

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस