
वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीजन 2' Ragini MMS Returns 2 का बोल्ड सीन्स से भरपूर ट्रेलर गुरुवार को लॉन्च हुआ। इस दौरान पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। शो में रियल लाइफ जोड़ी दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद के साथ सनी लियोनी भी नजर आईं।
'कंटेंट क्वीन एकता ने सेक्स एजुकेशन पर खुली बातचीत'
टीवी इंडस्ट्री में कंटेंट के रूप में पहचानी जाने वाली निर्माता—निर्देशक एकता कपूर Ekta Kapoor ने 'रागिनी एमएमएस' फिल्म को लेकर बात करते हुए सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि 'रागिनी एमएमएस 1' की शुरुआत 1 करोड़ रुपए से हुई थी, इसके दूसरे पार्ट ने ओपनिंग डे ही नौ करोड़ रुपए कमाए थे, जो की इस फिल्म की लागत थी।'
कई बार शादी में भी होता है मैरिटल रेप
अभिनेत्री सनी लियोनी फिर एक बार 'रागिनी एमएमएस' का हिस्सा होंगी। इस मौके पर एकता कपूर ने सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बातचीत करते हुए कहा,'खुले तौर पर मैं सेक्स एजुकेशन के फेवर में हूं। 'डर्टी पिक्चर' के समय पर तो मैंने मंच से इस पर खुलकर स्टेंड लिया था यह एक समान्य चीज है तो मैं गलत कैसे हूं। मेरा मानना है कि अगर कोई लड़की शॉर्ट ड्रेस पहनती है तो वह उनकी आजादी और चुनाव है। कोई उन्हें गलत नहीं कह सकता है आप खुद को दायरे में रखिए। मुझपर आरोप लगते हैं कि मैं स्क्रीन पर जो बोल्ड सीन्स दिखाती हूं उससे लोग भटक रहे हैं। क्या सच मैं...मेरी वजह से समाज में गलत हो रहा है? मैं ऐसा नहीं मानती हूं। समाज में जो कुछ भी गलत हो रहा है वह इसलिए क्योंकि वे इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। कई बार यह शादी में भी होता है (मैरिटल रेप)।
मेरा मकसद सिर्फ सेक्स परोसना नहीं
एकता ने कहा कि मैं ऐसे कंटेंट के पीछे नहीं भागती हैं जिसका मकसद सिर्फ सेक्स परोसना हो। उन्होंने कहा कि हमें अपनी मानसिकता बदलने की काफी जरुरत है और इस विषय पर बात करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।'