8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम गोपाल वर्मा को फिर आई उर्मिला मातोंडकर की याद, Obsession का सीन देखकर सालों बाद की टिप्पणी

Ram Gopal Varma On Urmila Matondkar: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक बार फिर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को याद किया है। उन्होंने ताजा पोस्ट किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Ram Gopal Varma On Urmila Matondkar

Ram Gopal Varma On Urmila Matondkar (सोर्स- एक्स)

Ram Gopal Varma On Urmila Matondkar: बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो रिलीज होने के सालों बाद भी दर्शकों के दिलों और दिमाग पर अपनी छाप छोड़ती हैं। साल 1999 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'कौन' ऐसी ही एक फिल्म मानी जाती है। अब एक बार फिर यह फिल्म चर्चा में आ गई है और इसकी वजह बने हैं निर्देशक राम गोपाल वर्मा।

हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' के एक वायरल सीन को देखकर उन्हें उर्मिला मातोंडकर की याद आ गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। अब ये तो हर कोई जानता है कि उर्मिला और राम गोपाल वर्मा का नाम एक वक्त पर जोड़ा गया था और दोनों बेहद करीब बताए जाते थे।

एक वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चा

हाल के दिनों में हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' का एक सीन इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। इस सीन में अभिनेत्री इंडे नवारेट एक साधारण डिनर डेट के दौरान अचानक अपने चेहरे के भाव बदलती नजर आती हैं। उनके एक्सप्रेशन में आया ये बदलाव दर्शकों को हैरान कर रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

इसी वायरल क्लिप को देखने के बाद राम गोपाल वर्मा को अपनी सुपरहिट फिल्म कौन की याद आ गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ऑब्सेशन के सीन की तुलना 'कौन' में उर्मिला मातोंडकर के एक फेमस सीन से की गई।

उर्मिला के अभिनय की फिर हुई तारीफ

राम गोपाल वर्मा की पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उर्मिला मातोंडकर की जमकर सराहना शुरू कर दी। कई यूजर्स का कहना था कि उर्मिला ने जिस तरह अपने चेहरे के भावों से डर और रहस्य को एक साथ दिखाया, वो आज भी कई एक्ट्रेसेस नहीं कर सकती हैं।

कुछ लोगों ने लिखा कि बचपन में ये फिल्म देखने के बाद वो लंबे समय तक उस सीन को भूल नहीं पाए थे। वहीं कई दर्शकों का मानना है कि 90 के दशक की हॉरर फिल्मों में कहानी, अभिनय और माहौल पर ज्यादा ध्यान दिया जाता था, जबकि आजकल की कई फिल्मों में तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स पर अधिक निर्भरता दिखाई देती है।

'कौन' क्यों बनी कल्ट क्लासिक?

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन और अनुराग कश्यप की लेखनी से सजी 'कौन' अपने समय की सबसे अलग थ्रिलर फिल्मों में शामिल रही है। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के साथ मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। सीमित किरदारों और एक ही लोकेशन पर आधारित होने के बावजूद फिल्म ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा था।

समय के साथ इस फिल्म ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बाद में अन्य भाषाओं में भी प्रस्तुत किया गया और इसके आधार पर रीमेक भी बनाए गए।

ऑब्सेशन का नहीं कम हो रहा क्रेज

जहां एक तरफ कौन को लेकर पुरानी यादें ताजा हो रही हैं, वहीं 'ऑब्सेशन' भी हॉरर प्रशंसकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। युवा निर्देशक करी बार्कर द्वारा निर्देशित इस लो-बजट साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने अपने डरावने माहौल और कलाकारों के प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा है। खासकर इंडे नवारेट के अभिनय की चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही है।