
कौन है हॉरर फिल्म ऑब्सेशन एक्ट्रेस इंडे नवारेटे?
Who Is Obsession Actress Inde Navarrette: इन दिनों दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस और सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन'(Obsession) ने तहलका मचा रखा है। इस फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे महज 1 मिलियन डॉलर यानी लगभग 8 करोड़ रुपये से भी कम के बजट में बनाया गया था, लेकिन अब तक यह फिल्म करीब 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई कर चुकी है।
कमाई के मामले में इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इस फिल्म की भारी सफलता के बीच इसकी लीड एक्ट्रेस इंडे नवारेटे (Inde Navarrette) रातों-रात ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। इसी बीच, एक भारतीय फिल्ममेकर शुभम संजय शेवाडे ने इंडे नवारेटे को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने भारतीय फैंस को गर्व से भर दिया है।
भारतीय डायरेक्टर शुभम संजय शेवाडे ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि इंडे नवारेटे के 'ऑब्सेशन' फिल्म का चेहरा बनने से कई साल पहले, वह उनके साथ काम कर चुके हैं। शुभम ने साल 2018 में लॉस एंजिल्स में अपनी एक शॉर्ट फिल्म 'क्रॉस वर्ड्स टुगेदर' (Cross Words Together) में इंडे नवारेटे को बतौर मुख्य अभिनेत्री डायरेक्ट किया था।
शुभम ने इंस्टाग्राम पर इस प्रोजेक्ट की पर्दे के पीछे की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए बेहद भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "आज से 8 साल पहले मुझे इंडे नवारेटे के साथ काम करने का सौभाग्य मिला था। आज इन तस्वीरों को देखकर हैरानी होती है कि उन्होंने अपने करियर में कितनी लंबी और शानदार दूरी तय की है। इससे बहुत पहले कि पूरी दुनिया 'ऑब्सेशन' में उनके अभिनय की दीवानी होती, मुझे एक रोमांटिक शॉर्ट फिल्म में उनकी छिपी हुई प्रतिभा को बेहद करीब से देखने का मौका मिला था। उन्हें आज वह मुकाम और पहचान मिलते देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है, जिसकी वे असल हकदार हैं।"
शुभम शेवाडे ने बताया कि यह बात 2018 की है जब वह लॉस एंजिल्स में अपनी थीसिस फिल्म बना रहे थे। उस समय इंडे नवारेटे को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (SAG) की सदस्यता के लिए एक प्रोजेक्ट की जरूरत थी और उन्होंने शुभम की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था।
शुभम ने बताया, "हमारी शॉर्ट फिल्म असल में जिंदगी के तीन अलग-अलग पड़ावों से गुजर रही तीन महिलाओं की कहानी थी, जिसमें एक टीनेजर, एक गर्भवती महिला और एक बुजुर्ग महिला शामिल थी। इंडे ने इसमें एक ऐसी टीनेजर लड़की का किरदार निभाया था, जो प्यार के अहसास को समझने की कोशिश कर रही है। इस रोल के लिए जिस मासूमियत और भावनात्मक ईमानदारी की जरूरत थी, इंडे ने उसे पर्दे पर जीवंत कर दिया था।"
बता दें, इंडे नवारेटे एक अमेरिकी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्हें मुख्य रूप से हिट हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' में निक्की फ्रीमैन के रोल से पहचाम मिली है। साथ ही उन्हें सुपरहीरो टीवी शो 'सुपरमैन एंड लोइस' में सारा कॉर्टेज का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही हॉरर और टीवी शोज के अलावा इंडे नेटफ्लिक्स के फेमस टीनएज ड्रामा '13 रीजन्स व्हाई' में भी दिखाई दे चुकी हैं। इंडे महज 25 साल की है और उन्होंने बेहद कम उम्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
Updated on:
07 Jun 2026 09:35 am
Published on:
07 Jun 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allहॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
