मनोरंजन

पति संग खुल्लम-खुल्ला रोमांस करती नजर आईं हिना खान, देख शहनाज को आई शर्म, वीडियो हुआ वायरल

Hina Khan Viral Video: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', फेम टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका पति के साथ क वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Sep 22, 2025
Hina Khan Romancing with Husband, Video Viral
पति रॉकी जायसवाल के साथ हिना खान की फोटो। (फोटो सोर्स: X)

Hina Khan Viral Video: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', फेम टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रही हैं। पिछले कुछ वक्त से हिना खान कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं। अक्सर वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी हेल्थ अपडेट के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति रॉकी जयसवाल और शहनाज गिल के साथ एक इवेंट में नजर आईं। लोग इस वीडियो पर जानकर कमैंट्स कर रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बीते शुक्रवार को हिना खान अपने पति रॉकी जयसवाल और बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में दिखाई दीं। इस इवेंट के एक वीडियो में शहनाज गिल और हिना खान एक दूसरे के साथ काफी मस्ती-मजाक करती और हंसती हुई नजर आयीं। मगर अब इसी इवेंट का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें हिना खान अपने पति संग खुल्लम-खुल्ला रोमांस (Hina Khan Romancing with Husband) करती हुई नजर आ रही हैं।

क्या कहता है हिना खान का वायरल वीडियो (Hina Khan Viral Video)

हिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर भर भर कर कमेंट्स कर रहे हैं। दोनों का खुल्लम-खुल्ला प्यार इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

हिना खान के इस वायरल वीडियो में उनके एक तरफ शहनाज गिल बैठीं हैं और दूसरी तरफ उनके पति रॉक जयसवाल बैठ हुए हैं। हिना के चहरे पर खुशी साफ झलक रही है। वो शहनाज के साथ मस्ती करती भी नजर आ रही हैं। तभी अचानक वो हंसते हुए पति रॉकी को Kiss करने लगती हैं। उसके बाद रॉकी भी उनको किस करते हैं। दोनों को ही नहीं पता है कि उनका ये प्राइवेट मोमेंट कैमरे में कैद हो रहा है। लेकिन कैमरे का पता चलने के बाद भी वो डॉन बेझिझक एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ये सब देखकर बगल में बैठीं शहनाज ने शर्म के मारे अपनी नजरें घुमा लीं और दूसरी तरफ देखने लगीं।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो को देख कर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कमरे के सामने हिना ऐसा क्यों कर रही हैं। क्या इनको शर्म नहीं आती।

वहीं, एक यूजर ने लिखा, शहनाज को देख कर ख़राब लगा रहा है, काश उसके साथ बगल में सिड (सिद्धार्थ शुक्ला) भी होता।

वहीं, कोई लिख रहा है कि जल्दी से सहनाज की जोड़ी भी बन जाए। जबकि, एक शख्स ने कमेंट किया, 'हिना खान की शादी हो चुकी है, वो कुछ भी कर सकते हैं… उन्हें अकेला छोड़ दो। तो कोई हिना को अटेंशन सीकर बोल रहा है।

हिना खान ने 8 साल के रिश्ते को दिया शादी का नाम

आपको बता दें कि पति-पत्नी और पंगा में मस्ती-मजाक करती हिना खान ने पिछले साल ही अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। हिना खान के उस कठिन सफर में उनके बॉयफ्रेंड रॉकी उनके साथ हर वक्त मौजूद थे। हिना खान और रॉकी ने कुछ समय पहले ही क्लोज फ्रेंड्स की उपस्थिति में अपने 8 साल पुराने रिश्ते को शादी का रूप दिया। दोनों अकसर सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।

Updated on:
22 Sept 2025 09:24 pm
Published on:
22 Sept 2025 07:00 pm