27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिना खान को कैंसर से मरने का सताया था डर! आंखों में आंसू लिए बोलीं- शरीर पर अनगिनत टांके…

Hina Khan Instagram: हिना खान कैंसर के इलाज के बीच मक्का मदीना पहुंची हैं, जहां से अब उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर लिखा है, जिसे पढ़कर फैंस भी भावुक हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 19 Mar 2025, 10:24 AM IST

Hina Khan Instagram

Hina Khan Instagram

Hina Khan Breast Cancer: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर के लाइलाज बीमारी के बीच इमोशनल पोस्ट लिखा है, इस पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। उनके पोस्ट को पढ़कर उनके फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के दुख में शामिल हो गए हैं। हिना खान के पोस्ट को देखकर साफ नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस ने छोटी सी जिंदगी में कितना कुछ झेला है। अक्सर हिना अपने पोस्ट में अपना दर्द बयां करती रहती हैं उन्होंने अपनी कीमोथेरेपी के बाद जो साइड इफेक्ट आए थे उनकी भी फोटो शेयर की थी। उन्होंने गंजे होने से लेकर अपनी आइब्रो के झड़ने की सारी फोटोज दिखाई थीं। अब वह कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के बाद अल्लाह के दर पर पहुंची हैं। मक्का मदीना से एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है इसमें उन्होंने बताया है कि वह कैंसर से हार मान चुकी थीं उनका सब्र का बांध टूट गया था उन्होंने जीने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं।

हिना खान ने किया इमोशनल पोस्ट (Hina Khan Breast Cancer)

हिना खान कैंसर स्टेज 3 के बीच जितनी हिम्मद दिखाती हैं उससे उनके फैंस काफी खुश रहते हैं। हिना खान ने हाल ही में मक्का मदीना पहुंचकर अल्लाह से खुद के लिए दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने अपनी सर्जरी के साढ़े 3 महीने बाद तक यहां आने का सपना भी नहीं देखा था। मेरे शरीर पर अनगिनत टांके लगे हैं, शारीरिक शक्ति भी कम है और रिकवरी के दौरान थकान भी है। मेरे यहां न आने के कई कारण हैं, काबा शरीफ को छूने का सपना भी न देखने के कई कारण हैं। ईमानदारी से कहूँ तो मैं बेहद दुखी थी लेकिन मैंने इस बात को स्वीकार कर लिया था कि इस बार नहीं हो पाएगा और हिना तुम कोई स्टंट नहीं करोगी। लेकिन जब ईश्वर चाहता है कि तुम उसके घर आओ, तो ब्रह्मांड सुनता है। और वही हुआ, यह उसकी इच्छा थी कि मैं पवित्र काबा को भी छू सकूं। मुसलमान समझेंगे कि रमजान के महीने में ऐसा कर पाना कितना मुश्किल है। यह मेरे लिए अब तक का सबसे भीड़भाड़ वाला उमराह रहा है। उस पर मेरा विश्वास मेरी आत्मा का स्रोत है। अल्लाह का शुक्रिया, मैं हमेशा आभारी रहूंगी। अल्लाह मेरी दुआओं को स्वीकार करे और मुझे मुकम्मल शिफा दे आमीन।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारी, बनीं पांचवे बच्चे की मां

हिना खान पहुंची मक्का मदीना (Hina Khan Instagram)

हिना ने आगे लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा, "मैं आप लोगों से आग्रह करती हूं कि आप अपनी हेल्थ पर ध्यान दें और हमेशा अपने डॉक्टर की सुनें।" अब लोग भी अलग- अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हिना तुम अल्लाह के दरबार पर हो सब ठीक होगा।” दूसरे ने लिखा, “हिना तुम जल्दी ठीक हो जाओगी।” तीसरे ने लिखा, “हिना आपको यहां देखकर जो सुकुन मिला है वो लफ्जों में बयां नहीं हो सकता।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हिना रॉकी आपके साथ हर जगह होते हैं तो उन्हें भी आप इस्लाम कुबूल करवा लीजिए।” एक और यूजर ने लिखा, "हिना जो तुमने अपन सब्र बना कर रखा वह शानदार है।" एक और यूजर ने लिखा, "हिना तुम अपने फैंस को हमेशा इमोशनल कर देती हो।"