मनोरंजन

नाइट क्लब में साड़ी पहनकर गाती थी: उषा उथुप

होटल फेयररमॉन्ट में चल रहे कार्यक्रम में देश भर के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसी कार्यक्रम से जुड़े सेशन कांजीवरम कॉन्कर्स कोलकाता में उषा उथुप ने शिरकत की।
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 8:19 PM IST
USHA UTHUP
USHA UTHUP

india music summit 2018 का आगाज हो चुका है। होटल फेयररमॉन्ट में चल रहे इस कार्यक्रम में देश भर के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इसी कार्यक्रम से जुड़े सेशन कांजीवरम कॉन्कर्स कोलकाता में उषा उथुप ने शिरकत की। इस मौके पर वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं।

नाइट क्लब में साड़ी पहनकर गाती थी
सेशन में माला सीखरी से बातचीत के दौरान पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं नाइट क्लब में साड़ी पहनकर गाती थी, जब मैं पहली बार नाइट क्लब में परफॉर्मेंस देने गई तो वहां मौजूद लोगों नेे कहा कि यह अम्मा क्या करने आ गई हैं? लेकिन जब परफॉर्मेंस दी तो उन्हें मेरा ऑरिजनल अंदाज काफी पसंद आया।'

कई भाषाओं में गाए गाने
चर्चा के दौरान उषा ने बताया, 'मैंने कई भाषाओं में गाने गाए हैं। यहां तक कि एक मद्रासी ने पंजाबी में भी गाना गाया है। बॉयज की आवाज और मिथुन चक्रवर्ती के लिए साइन की जाने वाली मैं पहली सिंगर बनी। लेकिन मुझे कभी इससे फर्क नहीं पड़ा। हमेशा ही मैंने अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया।साथ ही मैं इस बात से भी एग्री नहीं करती कि लड़की की आवाज हमेशा पतली ही होनी चाहिए।


इंडस्ट्री की बड़ी हस्ती भी रहीं मुरीद
उषा ने बताया, 'नाइट क्लब में म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े नाम मुझे सुनने आते थे और कई गाने मुझे किस्मत से मिले।मेरा हमेशा से ये मानना है कि गाने गाने पे लिखा है, गाने वाले का नाम। उन्होने कहा कि वो प्रार्थना करती हैं उन्हें कभी ब्रेक ना लेना पड़े। अगर ऐसा होता है तो जिंदगी काफी पीछे छूट जाएगी।'

पैसो के लिए गाना नहीं छोड़ा
उषा का कहना है कि मैंने उस दौर को जीया है जब सोशल मीडिया नदारद था। देखते ही देखते 49 साल हो गए। आज जब भी मुझसे कोई पूछता है कि आपका नया एल्बम नहीं आ रहा तो मैं उनसे पलट कर पूछ लेती हूं कि क्या आप खरीदोगे। मेरा मानना है कि कभी किसी सिंगर को पैसे के लिए गाना गाने से मना नहीं करना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All