मनोरंजन

ईशा अंबानी की शादी से पहले की रोमांटिक तस्वीर हो रही वायरल, नजरें हटाना मुश्किल

ईशा और पति आनंद पीरामल एक दूसरे की बाहों में बाहों डाले एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं। किसी रोमांटिक गाने पर डांस...

less than 1 minute read
May 13, 2019
Isha Ambani

मुंबई। अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी की शादी को करीब 5 महीने हो चुके हैं। ईशा की शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से हुई थी। अब इस क्यूट कपल की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में ईशा और आनंद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीर ईशा की सगाई की है। इसमें ईशा और पति आनंद पीरामल एक दूसरे की बाहों में बाहों डाले एक-दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं। किसी रोमांटिक गाने पर डांस करते से दिख रहा ये कपल एक-दूसरे में खोया हुआ है। ये तस्वीर इनकी शादी के करीब 5 महीने बाद सामने आई है। जाहिर है कि इसे लेकर लोगों में खासा क्रेज है।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2018 को ईशा और आनंद पीरामल की शादी मुंबई में सम्पन्न हुई थी। शादी से पहले इटली में दोनों की सगाई 22 सितंबर को हुई थी। 21 से 23 सितंबर तक चले इस रॉयल फंक्शन में जाने-माने सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। इनकी शादी में भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के पॉपुलर स्टार्स नजर आए थे।

ये भी पढ़ें

ईशा अंबानी के पति आनंद करेंगे मुकेश की कंपनी में निवेश, ये है मामला
Published on:
13 May 2019 11:31 am
Also Read
View All