15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं हार मानती हूं’, रवि मोहन और केनीशा फ्रांसिस के रिश्ते में आई दरार? वायरल पोस्ट ने मचाई हलचल

Ravi Mohan Keneeshaa Francis: केनीशा फ्रांसिस के इमोशनल पोस्ट के बाद तमिल एक्टर रवि मोहन संग उनके रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस पोस्ट को दोनों के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 15, 2026

Ravi Mohan Keneeshaa Francis

केनीशा फ्रांसिस ने शेयर किया दर्दभरा पोस्ट। (फोटो सोर्स: keneeshaa1)

Ravi Mohan Keneeshaa Francis: केनीशा फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट पोस्ट करके एक्टर रवि मोहन के साथ अपने रिश्ते को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं। उन्होंने लिखा, "मैं हार मानतीहूं" और किसी का नाम लिए बिना "यह जगह सिर्फ धोखेबाजों के लिए है" का जिक्र किया। इस पोस्ट के बाद ऑनलाइन खूब चर्चा हुई और फैंस ने इसे दोनों के बीच ब्रेकअप हिंट बताया।

बीते साल 2025 में पॉपुलर सिंगर केनीशा फ्रांसिस तब सुर्खियों में आईं थीं जब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और तमिल एक्टर रवि मोहन और उनकी अलग रह रही पत्नी आरती रवि के बीच तलाक का विवाद चल रहा था। आरती ने केनीशा पर उनके अलगाव के लिए 'थर्ड पर्सन' होने का आरोप लगाया था।

केनीशा फ्रांसिस ने रवि मोहन से ब्रेकअप की अफवाहों को दी हवा

अब उस विवाद के कुछ महीनों बाद, केनीशा ने एक इमोशनल और क्रिप्टिक नोट शेयर करके रवि से ब्रेकअप की अफवाहों को फिर से हवा दी है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि वो "शांति, प्रेम और पूरी तरह अलग होने के साथ" रवि को उन सभी 'जिम्मेदारियों' से मुक्त कर रही हैं जिन्हें उन्होंने स्वीकार किया था।

शुक्रवार, 15 मई को गायिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो इस कहानी में प्यार के साथ आई थीं और अब खामोशी से इससे बाहर निकल रही हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैंने उस इंसान के लिए खुद को कुर्बान कर दिया, जिसके लिए दुनिया ने पहले ही एक कहानी तय कर ली थी। लेकिन अब मैं एक बात बहुत अच्छे से समझ गई हूं - तमाशे की आदी इस दुनिया में, उदारता अराजकता के सामने टिक नहीं पाती।" .

'ये सोचना बेवकूफी थी कि अच्छे लोगों को भी मौका मिलना चाहिए…'

केनीशा ने आगे कहा, "जनता, सिनेमा जगत, टिप्पणीकार, जो लोग उसे प्यार करते हैं, नापसंद करते हैं, उसका बचाव करते हैं, उसका मजाक उड़ाते हैं या उसके जीवन पर अपना अधिकार जताते हैं - अब वह पूरी तरह से आपका है। अब कोई सफाई नहीं दी जायेगी। कोई बचाव नहीं। कोई लड़ाई नहीं, जो शुरू से ही मेरी नहीं थी। ये सोचना मेरी बेवकूफी थी कि अच्छे लोगों को जीने का मौका मिलना चाहिए और उस दायरे में उनका सपोर्ट करना ही सबसे अच्छा काम है। लेकिन मैं समझती हूं कि यह जगह सिर्फ झूठ बोलने वालों, धोखेबाजों, हेराफेरी करने वालों और शोषण करने वालों के लिए है।"

उन्होंने यह भी कहा कि काश दुनिया ने उन्हें ये दिखाने का मौका दिया होता कि सच्चा प्यार, वफादारी और कोमलता क्या कर सकती है, और शायद आज की पीढ़ी को अब प्यार और नरमी पर भरोसा नहीं रहा। "शायद समर्पण से ज्यादा विनाश को पचाना आसान है। शायद लोग हमेशा बलिदान से बनी सच्चाइयों की बजाय भावनाओं से बनी कहानियों को ही चुनेंगे। लेकिन जो हुआ सो हुआ। आप लोगों को जो चाहिए था वो मिल गया।"

'मैंने हार मान ली'

केनीशा ने लिखा कि उन्होंने चेन्नई छोड़ दिया है, संगीत से नाता तोड़ लिया है और सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है। उन्होंने आगे कहा कि इंसान ईश्वर की रचना को भी ख़त्म कर सकता है, और बताया कि ऑनलाइन उत्पीड़न, छल-कपट और 'जादू-टोना' उनके इस कदम के कुछ कारण हैं।

दरार की कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2024 में, रवि ने खुलासा किया था कि वो आरती के साथ अपनी 15 साल की शादी खत्म कर रहे हैं, जिनके साथ उनके दो बेटे, आरव और अयान हैं।