मनोरंजन

‘भगवान में विश्वास है, लेकिन धार्मिक नहीं हूं’, भगवान के अस्तित्व पर कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की राय अलग, एक बोलीं- सिर्फ आस्था है

Keerthy Suresh Religion: कीर्ति सुरेश ने कहा कि वह भगवान में विश्वास करती हैं, लेकिन धार्मिक नहीं हैं। वहीं, राधिका आप्टे ने प्रकृति को सर्वोच्च शक्ति बताते हुए अपने विचार साझा किए।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 12:12 PM IST
Keerthy Suresh religion
राधिका आप्टे ने बताई अपनी आस्था (सोर्स: x-@Indiancinema_in)

Keerthy Suresh God Statement: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'अक्का' में नजर आने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों ने 'फिल्मीज्ञान' को दिए एक इंटरव्यू में आस्था, धर्म और ईश्वर के अस्तित्व पर अपने विचार शेयर किए। जहां कीर्ति ने भगवान में विश्वास जताते हुए कहा कि वो धार्मिक नहीं हैं, वहीं राधिका ने ईश्वर में आस्था से इनकार करते हुए प्रकृति को सबसे बड़ी शक्ति बताया।

कीर्ति सुरेश बोलीं- भगवान में विश्वास है, लेकिन धार्मिक नहीं हूं

इंटरव्यू के दौरान जब कीर्ति सुरेश से पूछा गया कि क्या वो किसी ऐसी सर्वोच्च शक्ति या ऊर्जा में विश्वास करती हैं, जो हमेशा मौजूद रहती है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया। कीर्ति ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोई शक्ति जरूर है और वह ईश्वर में विश्वास करती हैं।

कीर्ति ने अपने विचार साफ करते हुए कहा, "अगर आप पूछ रहे हैं कि क्या मैं ईश्वर में विश्वास करती हूं, तो हां, मुझे लगता है कि कोई शक्ति तो है। मैं आस्था रखती हूं और अपने तरीके से प्रार्थना करती हूं, लेकिन मैं धार्मिक नहीं हूं। तो हां, मैं ईश्वर में विश्वास करती हूं।" उनके इस बयान से साफ है कि कीर्ति ईश्वर में आस्था रखती हैं और प्रार्थना भी करती हैं, लेकिन खुद को धार्मिक नहीं मानतीं।

राधिका आप्टे ने कहा- प्रकृति ही सबसे बड़ी शक्ति

वहीं, राधिका आप्टे ने इस सवाल पर कीर्ति से अलग राय रखी। उन्होंने कहा कि वो भगवान में विश्वास नहीं करतीं, लेकिन प्रकृति को सबसे बड़ी शक्ति मानती हैं। राधिका ने अपनी बात रखते हुए कहा, "मैं ईश्वर में विश्वास नहीं करती, लेकिन प्रकृति में जरूर विश्वास करती हूं। मेरे लिए, प्रकृति ही सबसे बड़ी सर्वोच्च शक्ति है। मेरी दिली इच्छा है कि लोग मूर्तियों के बजाय प्रकृति की पूजा करें, ये सिर्फ आस्था है।"

राधिका के इस बयान में प्रकृति के प्रति उनकी आस्था और ईश्वर को लेकर उनके निजी विचार सामने आए। दोनों एक्ट्रेस के जवाब बताते हैं कि आस्था और आध्यात्मिकता को लेकर उनके नजरिये अलग-अलग हैं।

30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी 'अक्का'

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की सीरीज 'अक्का' एक क्राइम-थ्रिलर है, जो 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस प्रोजेक्ट के लिए नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स की डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने साथ काम किया है।

सीरीज की कहानी धर्मराज शेट्टी ने लिखी है और निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है। कीर्ति और राधिका के अलावा इसमें तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमन पुष्कर, मोनिका पंवार, पूर्णिमा इंद्रजीत, विशाक नायर, बी. जयश्री और निवेदिता भार्गव भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Updated on:
29 Oct 2026, 12:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे

‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी और वीरेंद्र सहवाग की बहस पर यूजर्स ने की सलमान खान से तुलना, बोले- ‘गाली की बात ये ना ही करें तो अच्छा होगा’

‘मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा हूं’, वरुण धवन के सामने समय रैना ने किया खुलासा, वीडियो वायरल