छोटे पर्दे का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है। आज हर कोई इन किरदारों से जुड़े कलाकारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। उनमें से एक हैं शो में ‘बबिता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता।
नई दिल्ली। Munmun Dutta's net worth and fees: छोटे पर्दे का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर किरदार की अपनी एक अलग पहचान है। आज हहर कोई इन किरदारों से जुड़े कलाकारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। उनमें से एक हैं शो में ‘बबिता जी’ का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता। जिनकी फैन फ्लोइंग लाखों की है और शायद आप भी उनमें शामिल हों। इसलिए आज हम आपको मुनमुन दत्ता की पहली सैलरी, कुल संपत्ति के बारे में बता रहे हैं।
अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से खूब तहलका मचाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था 6 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार एक्टिंग की शुरूआत कर दी थी। उस समय उनको सिर्फ 125 रुपए पहली सैलरी के तौर पर मिले थे।
मुनमुन दत्ता ने अपना करियर बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। 2005 से उन्होंने टीवी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आज मुनमुन दत्ता की अलग पहचान हैं और वो (Munmun Dutta Fees) एक एपिसोड के 35 से 50 हजार फीस लेती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन दत्ता 14 करोड़ की कुल संपत्ति की मालकिन हैं, जिससे वो बेहद रॉयल लाइफ जीती हैं।
यह भी पढ़ें: अपने से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं बबीता जी?
आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनातकट (Raj Anadkat) और 'बबीता जी' (Babita ji) यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के बीच डेटिंग की खबरें हैं, जो लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।