1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘औरतों पर बोलो तो, बहुत से लोग ट्रिगर हो जाते हैं’, ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

Swara Bhasker Trolling: 'पद्मावत' के जौहर सीन को 'प्रॉब्लमैटिक' बताने के बाद ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जवाब दिया।
2 min read
Google source verification
Swara Bhasker Padmaavat

जौहर सीन पर ट्रोलिंग के बाद स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब (सोर्स: X-@yrr_aditi_hun/IMDb)

Swara Bhasker Viral Statement: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर दिए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दिखाए गए जौहर के सीन को 'प्रॉब्लमैटिक' बताने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब एक्ट्रेस ने आलोचनाओं का जवाब दिया है।

स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दिया जवाब

स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह बहुत अजीब है कि इतने सारे लोग (महिलाओं सहित) इस बेसिक बात से भड़क जाते हैं कि रेप सर्वाइवर को रेप के बाद जीने का अधिकार है!" स्वरा का ये बयान उनके उस हालिया कमेंट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पद्मावत में दिखाए गए जौहर के सीन पर सवाल उठाए थे।

'अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो मुझे कायर जैसा महसूस होता'

दिल्ली में एक इवेंट के दौरान स्वरा ने फिल्म के उस सीन का जिक्र किया, जिसमें करीब 800 महिलाओं को जौहर करते हुए दिखाया गया है। एक्ट्रेस ने सवाल किया कि अगर कोई महिला रेप सर्वाइवर होती, तो क्या फिल्म का यह चित्रण उसे यह महसूस कराता कि उसने अपनी 'इज्जत' बचाने के लिए खुद को खत्म नहीं किया, इसलिए वह कायर है।

स्वरा ने कहा कि फिल्म का यह हिस्सा उन्हें परेशान करने वाला लगा। खास तौर पर उन्होंने उस सीन का जिक्र किया जिसमें एक प्रेग्नेंट महिला भी जौहर करती दिखाई देती है।

प्रेग्नेंट महिला के सीन पर भी उठाया सवाल

स्वरा ने इस सीन को लेकर सवाल किया कि क्या उस अजन्मे बच्चे को सिर्फ इसलिए मर जाना चाहिए क्योंकि एक मुस्लिम शासक महिला का रेप कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के चित्रण से महिलाओं की जिंदगी और उनकी पहचान को लेकर गलत संदेश जा सकता है।

एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने फिल्म को लेकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने से पहले पांच दिन तक इंतजार किया था, ताकि यह देख सकें कि उन्हें उस सीन के बारे में बाद में भी वैसा ही महसूस होता है या नहीं। स्वरा के मुताबिक, उनके उस ओपन लेटर का मुख्य संदेश था कि "औरतें अपने प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं।"

सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की। कुछ लोगों ने उन पर जौहर की ऐतिहासिक परंपरा और उससे जुड़ी महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने अभिनेत्री के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कमेंट से हिंदू महिलाओं, खासकर राजपूत महिलाओं की इज्जत और सम्मान को बदनाम किया है। अब स्वरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह रेप सर्वाइवर के जीने के अधिकार की बात कर रही हैं और इसी मुद्दे पर लोगों के उनके बयान से 'ट्रिगर' होने पर सवाल उठा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग