मनोरंजन

रेमो डिसूजा ने किया खुलासा, ‘ABCD 3’ में भी नजर आएंगे प्रभुदेवा

कोरियोग्राफर व फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि 'एबीसीडी' प्रभुदेवा के बिना बनना असंभव है, इसलिए 'एबीसीडी 3' में भी प्रभुदेवा निश्चित तौर पर होंगे। पहली और दूसरी फिल्म की कहानी प्रभु को ध्यान में रखकर लिखी गई थी और तीसरी फिल्म में भी ऐसा ही होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2017, 10:08 AM IST
Feature image

'एबीसीडी' श्रृंखला की पिछली दो फिल्मों में प्रभुदेवा को निर्देशित कर चुके दिग्गज कोरियोग्राफर व फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा का कहना है कि वह इस श्रृंखला की तीसरी फिल्म का भी हिस्सा होंगे। रेमो ने अपने बयान में कहा, '''एबीसीडी' प्रभुदेवा के बिना बनना असंभव है, इसलिए 'एबीसीडी 3' में भी प्रभुदेवा निश्चित तौर पर होंगे। पहली और दूसरी फिल्म की कहानी प्रभु को ध्यान में रखकर लिखी गई थी और तीसरी फिल्म में भी ऐसा ही होगा।"

इस श्रृंखला की पहली फिल्म 'एबीसीडी : एनीबडी कैन डांस' 2013 में रिलीज हुई थी और इसमें प्रभुदेवा के साथ गणेश आचार्य, के के मेनन, लॉरेन गॉटलिब, पुनीत पाठक, धर्मेश येलंदे और सलमान यूसुफ खान भी थे।

फिल्म 'एबीसीडी 2' 2015 में रिलीज हुई थी, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे। रेमो फिलहाल स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'डांस प्लस सीजन-3' और सलमान खान के साथ एक अनाम फिल्म के निर्देशन में व्यस्त हैं।

Published on: