1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिहाना के लिए गाना बनाएंगे हिमेश रेशमिया? इंटरनेशनल म्यूजिक की दुनिया में एंट्री को लेकर किया बड़ा दावा!

Himesh Reshammiya International Collaboration: हिमेश रेशमिया ने खुलासा किया है कि उन्होंने अंग्रेजी में 15 गाने लिखे, गाए और कंपोज किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास रिहाना के लिए एक परफेक्ट गाना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 1 Nov 2026, 1:22 PM IST

Himesh Reshammiya Rihanna collaboration

हिमेश रेशमिया का इंटरनेशनल म्यूजिक प्लान (@Freak4Salman/IMDb)

Himesh Reshammiya International Music: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अब इंटरनेशनल म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वो अंग्रेजी में 15 गाने लिख चुके हैं, जिन्हें उन्होंने खुद गाया और कंपोज भी किया है। हिमेश इन गानों को बड़े लेवल पर दुनियाभर में लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके पास पॉप स्टार रिहाना के लिए भी एक खास गाना है, जिसे वह उनके लिए परफेक्ट मानते हैं।

अंग्रेजी में 15 गाने लिखे, गाए और कंपोज किए

एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया से पूछा गया कि वो किस इंटरनेशनल सिंगर के साथ काम करना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देने से पहले उन्होंने अपने आने वाले म्यूजिक प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

हिमेश ने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अंग्रेजी में 15 गाने तैयार किए हैं। इन सभी गानों को उन्होंने खुद लिखा, गाया और कंपोज किया है। उनके मुताबिक, ये गाने बनावटी नहीं लगते और खास तौर पर अंग्रेजी म्यूजिक सुनने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। सिंगर ने बताया कि वह इन गानों को बड़े स्तर पर लॉन्च करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सही समय और योजना का इंतजार कर रहे हैं। फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण अब तक वह इस एल्बम पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाए हैं।

इंटरनेशनल लेवल पर लॉन्च होगा पहला सिंगल

हिमेश ने अपने इंटरनेशनल म्यूजिक प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस एल्बम को उसी तरह लॉन्च करना चाहते हैं, जिस तरह भारत में उन्हें एक सिंगर के तौर पर लॉन्च किया गया था। उन्होंने ब्लूमबर्ग की टॉप पॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल होने का जिक्र करते हुए कहा कि अब अपना एल्बम पेश करने का सही समय है।

उन्होंने बताया कि एल्बम का पहला सिंगल दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। हिमेश के मुताबिक, यह किसी इंटरनेशनल गाने में छोटा-सा योगदान नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह अंग्रेजी म्यूजिक सुनने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया प्रोजेक्ट है।

'आशिक बनाया आपने' की तरह फिर दिखेगा रोमांटिक अंदाज

हिमेश ने अपने नए म्यूजिक को लेकर कहा कि यह उनके पुराने काम से काफी अलग होगा। उन्होंने 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय भी लोगों को अंदाजा नहीं था कि उनकी आवाज में ऐसा गाना सुनने को मिलेगा। सिंगर के मुताबिक, उनके नए गानों में एक बार फिर रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

रिहाना के लिए है हिमेश के पास खास गाना

जब हिमेश से पूछा गया कि वह किस इंटरनेशनल सिंगर के साथ काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने पॉप स्टार रिहाना का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें रिहाना के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो उनके पास एक ऐसा गाना है, जो उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा।

हालांकि, हिमेश ने रिहाना के साथ किसी बातचीत या कोलैबोरेशन की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल उन्होंने सिर्फ इतना बताया है कि उनके पास इंटरनेशनल स्टार के लिए एक खास गाना तैयार है।