मनोरंजन

प्रसून जोशी संभालेंगे प्रसार भारती की कमान, बदल सकती है ब्रॉडकास्टिंग की तस्वीर

Govt Appoints Lyricist Prasoon Joshi: प्रसून जोशी के प्रसार भारती की कमान संभालने से भारतीय ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में एक नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। एक अनुभवी कवि, गीतकार और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में प्रसून जोशी की रुचि और समझ इस क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा दे सकती है।

2 min read
May 02, 2026
प्रसून जोशी (फोटो सोर्स: IMDb)

Govt Appoints Lyricist Prasoon Joshi: जाने-माने मशहूर गीतकार, विज्ञापन जगत के दिग्गज और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को उन्हें भारत के सार्वजनिक प्रसारण संस्थान प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है। ये नियुक्ति नवनीत कुमार सहगल के इस्तीफे के बाद की गई है।

ये भी पढ़ें

सड़क पर बैठकर फूट-फूटकर रोए Nawazuddin Siddiqui! सिर्फ ‘Parle-G’ खाकर काटे दिन, याद कर छलके आंसू

प्रसून जोशी एक अनोखी क्रिएटिव स्पिरिट हैं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रसून जोशी को इस नियुक्ति पर बधाई देते हुए PIB की प्रेस रिलीज में कहा कि प्रसून जोशी एक अनोखी क्रिएटिव स्पिरिट हैं जिन्हें दुनियाभर में विज्ञापन, साहित्य, कला और सिनेमा के क्षेत्र में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रसून जी के शब्दों में भारत की मिट्टी की खुशबू है और उनका विजन हमारी संस्कृति के शाश्वत सार को दर्शाता है। मंत्री ने आगे कहा कि उनकी देखरेख में प्रसार भारती को नई ऊर्जा, गहरा उद्देश्य और एक नई क्रिएटिव आवाज मिलेगी।

प्रसून जोशी एक बहुआयामी शख्सियत हैं। वो 2017 से CBFC के चेयरपर्सन के रूप में काम कर रहे हैं। इससे पहले वो मैककैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के CEO और मैककैन एरिक्सन की सहायक कंपनी मैककैन वर्ल्ड ग्रुप एशिया पैसिफिक के चेयरमैन रहे हैं। वो 2016 से इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स के ट्रस्टी भी हैं।

इन फिल्मों के लिए यादगार गाने लिखे हैं

गीतकार के रूप में उन्होंने 'तारे जमीन पर', 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्मों के लिए यादगार गाने लिखे हैं। उनकी कलम में एक ऐसी ताकत है जो दिल को सीधे छूती है।

इतना ही नहीं, प्रसार भारती भारत का स्वायत्त सार्वजनिक प्रसारण संस्थान है। दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की पेरेंट बॉडी है। बता दें, ये संस्थान देश के कोने-कोने में सूचना और मनोरंजन पहुंचाने का काम करता है। हाल ही में प्रसार भारती ने पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग की भावना से 'वेव्स OTT' प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है जो फ्री-टू-एयर सेवा के रूप में दर्शकों को कंटेंट उपलब्ध कराता है। प्रसून जोशी की इस नियुक्ति से उम्मीद है कि प्रसार भारती को एक नई दिशा और एक ताजा रचनात्मक दृष्टिकोण मिलेगा

Published on:
02 May 2026 07:53 pm
Also Read
View All