2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“बच गए भाई!” फोन पर गंभीर अलर्ट बजते ही कांप गए आशीष चंचलानी, ‘लगा जॉम्बी आ गए’, इंटरनेट पर छाई मीम्स बाढ़

Ashish Chanchlani, Vir Das & Others Reaction: जब सरकारी अलर्ट फोन पर बजा, तो यूट्यूबर आशीष चंचलानी कांप उठे और मजाक में बोले, "लगता है जॉम्बी आ गए हैं!" इस वायरल मोमेंट इंटरनेट पर धूम मचा दी और यूजर्स ने इसकी भरपूर मजाकिया मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

2 min read
Google source verification
यूट्यूबर आशीष चंचलानी कांप उठे

यूट्यूबर आशीष चंचलानी कांप उठे (फोटो सोर्स: x)

Ashish Chanchlani, Vir Das & Others Reaction: आज शनिवार की सुबह पूरे भारत में एक अजीब और डरावना मोमेंट आया जब लाखों लोगों के मोबाइल फोन एक साथ बजने लगे। बता दें, सरकार की ओर से एक एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट यानी गंभीर चेतावनी का नोटिफिकेशन एक साथ पूरे देश में आया। इस अचानक और तेज आवाज वाले अलर्ट ने लोगों को इतना हैरान दिया कि कई लोग डर गए, कुछ दौड़ने लगे और कई तो ये समझ ही नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है। सोशल मीडिया पर तुरंत रिएक्शन की बाढ़ आ गई और कई जाने-माने सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं।

जॉम्बी एपोकैलिप्स का ऐलान हो गया है

यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी ने X पर लिखा कि क्या किसी और को भी सरकार से ये डरावना ब्रॉडकास्ट ड्रिल मैसेज मिला? उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अलर्ट देखकर ऐसा लगा जैसे जॉम्बी एपोकैलिप्स का ऐलान हो गया हो। उनका ये ट्वीट देखते-देखते वायरल हो गया और हजारों लोगों ने उनसे सहमति जताई। बता दें, कॉमेडियन और एक्टर वीर दास अपने अनोखे ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें वो इस अलर्ट पर अपनी दिलचस्प रिएक्शन देते नजर आए। उन्होंने लिखा कि आज सब अपने फोन पर हैं और अपने फैंस से पूछा कि क्या उन्हें भी ये अलर्ट मिला। उनका ये वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया।

इतना ही नहीं, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की जज अर्चना पूरन सिंह के परिवार पर भी इस अलर्ट का असर हुआ। उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें भाई आर्यमान सेठी और होने वाली भाभी योगिता बिहानी इस अलर्ट पर अपनी घबराहट जाहिर कर रहे थे।

ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दिलचस्प मीम्स की आई बाढ़ा

दरअसल, इस वीडियो में योगिता ने सवाल किया कि आखिर करना क्या है, कहां जाना है, किसके घर जाना है, कुछ तो बताओ। तो वहीं आर्यमान ने कहा कि पहले न्यूज में बताते तो सही कि अलर्ट आने वाला है, फिर भेजते। ये वीडियो देखकर लोग जोर से हंसे। बता दें, जो लोग सच में घबरा गए थे उनके लिए राहत की बात ये है कि ये कोई असली आपदा नहीं थी। सरकार की तरफ से ये देशभर में इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का एक टेस्ट था। इसका मकसद ये जांचना था कि आपदा के समय में चेतावनियां कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से लोगों के मोबाइल फोन तक पहुंच सकती हैं।

ऐसे अलर्ट आमतौर पर प्राकृतिक आपदाओं, सार्वजनिक सुरक्षा खतरों या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में जारी किए जाते हैं, लेकिन इस बार अचानक और तेज आवाज में आए नोटिफिकेशन ने लोगों को हैरान कर दिया। पहले से कोई सूचना न होने की वजह से कई लोग कन्फ्यूज हो गए। इस अलर्ट के बाद ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दिलचस्प मीम्स और वीडियो की बाढ़ आ गई। लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस पल को याद किया। कुछ ने डर की बात की तो कुछ ने हंसते हुए कहा कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अजीब पल था।