28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन है वो ‘मिस्ट्री गर्ल’ जिसने जीता रणवीर का दिल? आशीष चंचलानी ने दिया ऐसा हिंट

WHo is Ranveer Allahbadia girlfriend: हाल ही में फेमस यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने एक मजेदार हिंट दिया है जिससे रणवीर सिंह के दिल की मिस्ट्री गर्ल के बारे में चर्चा गरम हो गई है। आशीष ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में एक ऐसा संकेत दिया जिसने फैंस की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification
कौन है वो 'मिस्ट्री गर्ल' जिसने जीता रणवीर का दिल? आशीष चंचलानी ने दिया ऐसा हिंट

पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया (फोटो सोर्स: beerbiceps के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

WHo is Ranveer Allahbadia girlfriend: पॉपुलर पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया बोले तो बीयरबाइसेप्स ने आखिरकार अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने ला दिया है। कई महीनों की अफवाहों और चर्चाओं के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दी है। बता दें, इस खुलासे ने उनके फैंस को एकदम चौंका दिया और सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई।

सूरज, चांद, तारे और बीच में सब कुछ

रणवीर अल्लाहबादिया इस समय जूही के साथ केन्या के मसाई मारा में एक रोमांटिक वेकेशन पर हैं। वहां से उन्होंने जूही के साथ बेहद खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा कीं और साथ में एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा "सूरज, चांद, तारे और बीच में सब कुछ। कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की तमाम नेगेटिविटी को जला सकती है? मैं मिला हूं।" इसके साथ उन्होंने हैशटैग लगाया #HardLaunchFromTheMara। बता दें, ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया।

ब्रेकअप की अटकलें फैलने लगी थी

इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि रणवीर ने पहले कभी जूही का चेहरा पब्लिक नहीं किया था। उन्होंने पहले घिबली-इंस्पायर्ड AI-जेनरेटेड फोटोज शेयर की थीं जिनमें जूही की पहचान छुपाई गई थी। इससे पहले रणवीर एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ रिश्ते में थे और उनकी फोटोज में भी सनफ्लावर इमोजी से चेहरा ढककर पहचान प्राइवेट रखी जाती थी। जब रणवीर ने इंस्टाग्राम पर निक्की को अनफॉलो किया तो ब्रेकअप की अटकलें फैलने लगीं।

रणवीर और जूही के डेटिंग की अफवाहें

रणवीर और जूही के डेटिंग की अफवाहें अक्टूबर 2025 में तब शुरू हुईं जब दोनों ने दिवाली सेलिब्रेशन की एक जैसी फोटोज अलग-अलग शेयर कीं। दोनों की तस्वीरों में बैकग्राउंड और सजावट बिल्कुल एक जैसी थी। हालांकि किसी ने भी अपना चेहरा नहीं दिखाया था। तब से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि दोनों साथ हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL 2026 मैच के दौरान साथ देखा गया था।

आशीष चंचलानी ने मजाकिया अंदाज में किया कमेंट

बता दें, रणवीर की इस पोस्ट पर सेलेब्स और दोस्तों की प्रतिक्रियाएं भी बेहद मजेदार रहीं। यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मजाकिया अंदाज में लिखा,"जल्दी अब कर शादी।" सरगुन मेहता ने लाल दिल वाले इमोजी से अपनी खुशी जाहिर की और ओरी ने भी रणवीर को बधाई दी। फैंस का उत्साह तो देखते ही बन रहा था, उन्होंने कमेंट सेक्शन में शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई।

इससे पहले रणवीर 2025 में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक विवादित टिप्पणी की वजह से काफी चर्चा में आए थे। उन पर कई FIR दर्ज हुई थीं और बाद में उन्होंने पुलिस को दिए बयान में माना कि वो गलत थे और माफी मांगी। उस विवाद के बाद काफी समय तक रणवीर का सोशल मीडिया प्रेजेंस कम रहा था, लेकिन अब इस रोमांटिक खुलासे के साथ वो एक बार फिर चर्चा में हैं।