
Raghava Lawrence: हाल ही में थलापति विजय ने तमिलनाडु के सीएम बनने का सफर तय किया है। विजय के बाद अब अभिनेता और कोरियोग्राफर राघव लॉरेंस भी राजनीति में कदम रखने वाले हैं। राघव लॉरेंस ने अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में वो अपने फैंस के साथ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करेंगे। राघव लॉरेंस का कहना है कि मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात ने उन्हें राजनीति में आने के लिए मजबूर किया है। उनका उद्देश्य बिना किसी उम्मीद के लोगों की सेवा करना है। उन्होंने जनता का समर्थन और सुझाव मांगा है। यह फैसला सिनेमा जगत से राजनीति में उनके कदम को दर्शाता है। फैंस और जनता अब उनके अगले बड़े ऐलान का इंतजार कर रही है।
अपडेट जारी है…