
Rahul Gandhi Orry memes: दिल्ली में लगा एक राजनीतिक होर्डिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी वजह पोस्टर में यूज किया गया एक ऐसा वर्डप्ले है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया। पोस्टर में राहुल गांधी के "I Am Sorry" नोट को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के फेमस कैचफ्रेज "I Am Ori" से जोड़कर पेश किया गया है। इस अनोखे अंदाज ने राजनीतिक नोट से ज्यादा ऑनलाइन मीम कल्चर और इंटरनेट ट्रेंड्स को चर्चा का विषय बना दिया है।
इसमें कहा जा रहा है कि ये पोस्टर उस मानहानि मामले से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान को लेकर की गई एक टिप्पणी पर खेद जाहिर किया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों का फोकस मामले के कानूनी बैकग्राउंड से ज्यादा पोस्टर में किए गए शब्दों के खेल पर रहा। बता दें, पोस्टर की फोटो सामने आते ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं और यूजर्स ने इस पर बड़ी संख्या में मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं शेयर करनी शुरू कर दीं।
इस पर कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इस पोस्टर ने एक बार फिर ये दिखाया कि इंटरनेट कल्चर किस तरह किसी भी राजनीतिक और सामाजिक नोट को नए अंदाज में पेश कर सकता है। तो वहीं कुछ यूजर्स ने इसे ओरी की बढ़ती लोकप्रियता का उदाहरण बताया। उनका कहना है कि अब ओरी सिर्फ एक इन्फ्लुएंसर नहीं, बल्कि इंटरनेट पॉप कल्चर का ऐसा चेहरा बन चुके हैं, जिनके डायलॉग और स्टाइल का इस्तेमाल अलग-अलग कॉन्टैक्स में किया जाने लगा है।
बता दें, पिछले कुछ सालों में ओरी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सेलिब्रिटी पार्टियों में मौजूदगी, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने का अंदाज और उनका फेमस "I Am Ori" कैचफ्रेज उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखा है। यही कारण है कि अब उनका नाम केवल एंटरटेनमेंट जगत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि और ऑनलाइन मीम्स का भी हिस्सा बनने लगा है। फिलहाल ये पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।