मनोरंजन

समय रैना को लगने लगा था डर, बोले- ‘स्पॉन्सर्स नहीं थे, FD भी तोड़ी, मुझे लगा मैं अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया हो जाऊंगा’

Samay Raina: अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले समय रैना ने 'इंडियाज़ गॉट लैटेन्ट' के बाद आने वाली फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि उन्हें लगने लगा था कि कहीं वो अमिताभ बच्चन की तरह दीवालिया न हो जाएं।

3 min read
Apr 20, 2026
समय रैना को लगने लगा था दिवालिया होने का डर. (फोटो सोर्स: IMDb)

Samay Raina: आये दिन अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में अपने नए कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' से इंटरनेट पर धूम मचा दी है। बता दें कि पिछले साल 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के चलते हुए विवाद के बाद अब ये शो आया है। हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बातचीत के दौरान समय रैना ने बताया कि पिछले साल हुए विवाद का उन पर बहुत ही नकारात्मक असर पड़ा था और उन्हें इस बात का डर लगने लगा था कि कहीं वो भी अमिताभ बच्चन की तरह दिवालिया न हो जाएं।

सताने लगा था दिवालिया होने का डर (Samay Raina Financial Problems)

इंटरव्यू में कॉमेडियन ने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद की वजह से उन्होंने "सब कुछ खो दिया।" उन्होंने कहा, "मैं आने वाले सभी एपिसोड को रिलीज नहीं कर पाया। क्योंकि हर कोई डरा हुआ था और नहीं चाहता था कि उनका एपिसोड अपलोड हो। मैंने उन एपिसोड के लिए स्पॉन्सर भी खो दिए। मुझे उनका पेमेंट पहले ही मिल चुका था और मैंने उसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में इन्वेस्ट कर दिया था। मुझे वो FD तोड़नी पड़ीं और पैसे वापस करने पड़े। मैं पूरी तरह से मुश्किल में फंस गया था।

इसके आगे समय रैना ने डर में जीने के बारे में भी बात की। "मेरे पास कई प्रोजेक्ट्स लाइन में थे और मैंने कई एडवर्टिजमेंट्स के लिए शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन उन्होंने अपने पैसे वापस मांग लिए। मैंने BookMyShow के साथ भी एक डील साइन की थी, जिसमें उन्होंने मुझे पूरे टूर के लिए एडवांस दिया था, और उस सारे पैसे को पहले ही इन्वेस्ट हो चुका था। मैं बहुत ज्यादा डरा हुआ था। उस समय, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूंगा। मुझे पता था कि कोई भी ब्रांड मेरे साथ नहीं जुड़ेगा। मेरा सबसे बड़ा डर यह था कि मैं दिवालिया हो जाऊंगा और कर्ज में डूब जाऊंगा, जैसा कि अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था।

जानकारी के लिए बता दें कि 1990 के दशक के आखिर में, अमिताभ बच्चन को प्रोडक्शन हाउस अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) के डूबने के चलते फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ा था। उस समय बिग बी पर कई करोड़ का कर्जा हो गया था। उस समय ऐसी खबरें भी आयीं थीं कि अमिताभ बच्चन अपना घर खोने की कगार पर आ गए थे।

क्या था 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद (India’s Got Latent controversy)

ख़बरों के मुताबिक, पिछले साल फरवरी 2025 में समय रैना के शो 'India’s Got Latent' में YouTuber रणवीर अल्लाहबादिया और कंटेंट क्रिएटर्स आशीष चंचलानी और अपूर्वा मुखीजा, बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए थे। शो के दौरान, रणवीर के माता-पिता और सेक्स के बारे में एक कमेंट से हंगामा मच गया था। इतना ही नहीं इन सबके खिलाफ FIR भी दर्ज की गईं। समय रैना को YouTube से उस शो को डिलीट करना पड़ा था, और बाद में रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। मार्च में, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को अपना पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की इजाजत दी थी।

अपने हालिया कॉमेडी स्पेशल में, समय रैना ने दावा किया कि रणवीर ने एपिसोड के दौरान आठ बार वो घटिया मजाक किया था, लेकिन सिर्फ उन्होंने एक बार का हिस्सा ही रखा था, जिसकी वजह से बाद में इतना हंगामा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को स्वीकार भी किया कि इस स्थिति का उनकी मेन्टल हेल्थ पर बहुत बुरा असर पड़ा और व खुद को बेबस महसूस करने लगे थे। इस झटके के बावजूद, समय ने 'इंडियाज़ गॉट लैटेंट' के दूसरे सीजन की हिंट दी है जिसको लेकर फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं।

अमिताभ बच्चन को लेकर पहले ही कर चुके हैं भद्दा कमेंट समय रैना (Samay Raina On Amitabh Bachchan)

बता दें कि समय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल में अमिताभ बच्चन के 'पोलियो एड' का जिक्र करते हुए अभिषेक बच्चन पर एक भद्दा जोक मारते हुए कहा था कि "जब मैं केबीसी में गया था तब मेरे मन में ख्याल आ रहा था कि अमिताभ सर से पूछूं कि सर, आपने इतना पोलियो का एड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?" इस जोक के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उनको लताड़ते हुए कहा, 'कॉमेडी के नाम पर किसी के परिवार और करियर का इस तरह अपमान करना 'रोस्टिंग' नहीं, बल्कि 'बदतमीजी' है। यहां तक कि एक्टर एजाज खान ने तो समय रैना को सीधे तौर पर चेतावनी तक दे डाली थी।

ये भी पढ़ें

‘पॉलिटिक्स की ABCD भी नहीं पता वो ज्ञान दे रही है,’ स्मृति ईरानी पर कमेंट करना कुनिका सदानंद को पड़ा भारी
Also Read
View All