मनोरंजन

20-22 साल की उम्र में डायरेक्टर की गलत हरकतों का शिकार हुई थीं स्वरा भास्कर, दोबारा MeToo मूवमेंट पर कही ये बात

Swara Bhasker 2011 Shoot Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 2011 में पचमढ़ी शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के जरिए किए गए उत्पीड़न का खुलासा किया है। जानें क्यों वह उस समय इसे समझ नहीं पाईं और किसने की थी उनकी मदद।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 5:51 PM IST
Swara Bhasker MeToo Movement
स्वरा भास्कर ने किया करियर के सबसे बुरे दौर का खुलासा (सोर्स: x-@choga_don)

Swara Bhasker MeToo Experience: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने फिल्मी जर्नी के शुरुआती दौर में हुए यौन उत्पीड़न के एक दर्दनाक किस्से का खुलासा किया है। हाल ही में रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आईं स्वरा ने बताया कि साल 2011 में मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक डायरेक्टर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था। हैरानी की बात यह है कि उस समय स्वरा इसे समझ ही नहीं पाई थीं और सालों बाद MeToo मूवमेंट के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि वो कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं।

बिना छुए हुआ उत्पीड़न, इसलिए नहीं समझ पाईं एक्ट्रेस

'FPJ' को दिए एक खास इंटरव्यू में स्वरा भास्कर ने बताया कि ये घटना तब हुई जब वो सिर्फ 20-22 साल के उम्र की थीं और उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु' हाल ही में रिलीज हुई थी। आउटडोर शूटिंग के दौरान उनके पास न तो अपनी कोई पर्सनल टीम थी और न ही कोई फिल्म इंडस्ट्री में कोई खास जान-पहचान, जिसकी वजह से वो खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही थीं।

स्वरा ने माना कि शुरुआत में वो डायरेक्टर की हरकतों को यौन उत्पीड़न नहीं समझ पाईं, क्योंकि इसमें कोई शारीरिक संपर्क नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति ने उन्हें छुआ तक नहीं था, इसलिए उन्हें समझ ही नहीं आया कि ये वर्कप्लेस हैरेसमेंट है। इसके बाद में जब MeToo अभियान के तहत अन्य महिलाओं के अनुभव सामने आए, तब स्वरा को अहसास हुआ कि उनके साथ जो हुआ, वो उत्पीड़न का एकदम साफ मामला था।

काम खोने के डर से चुप रहीं फिर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने बचाया

उस समय आवाज न उठा पाने की वजह बताते हुए स्वरा ने कहा कि उन्हें अपना काम खोने का डर था। फिल्म का शेड्यूल 56 दिनों का था और शूटिंग के शुरुआती दिनों में ही डायरेक्टर का गलत बर्ताव शुरू हो गया था। अपनी महत्वाकांक्षाओं और करियर की शुरुआत होने के कारण वो उस प्रोजेक्ट को छोड़ना नहीं चाहती थीं।

आखिरकार, स्वरा भास्कर ने हिम्मत जुटाकर फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर को पूरी स्थिति से अवगत कराया। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ने न केवल उनका साथ दिया, बल्कि पूरे 56 दिनों की शूटिंग के दौरान उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की। स्वरा ने बताया कि वह शख्स उनके अच्छे दोस्त बन गए और आज भी उनके मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं।

युवा महिलाओं को दी आवाज उठाने की सलाह

दरअसल, समाज और इंडस्ट्री में आई जागरूकता पर बात करते हुए स्वरा भास्कर ने आज की युवा महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के गलत व्यवहार को पहचानें और अपनी सीमाएं तय करें। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है, इसलिए चुप रहने के बजाय लोगों से बात करें, मदद मांगें और गलत हरकतों के खिलाफ तुरंत आवाज उठाएं।

Updated on:
14 Nov 2026, 5:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान की ‘किंग’ की कहानी हुई लीक? दीपिका की मौत, सुहाना का बदला और अभिषेक बच्चन का खूनी खेल

‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

‘जो सत्ता में बैठा है, वो भी डरता है’, आखिर क्यों ताकतवर बनने के बाद भी असुरक्षित रहते हैं कालीन भैया? पंकज त्रिपाठी ने खोला किरदार का राज

4000 करोड़ के बजट में बनी ‘रामायण’ की OTT रिलीज पर बड़ा खुलासा, मेकर्स ने अब तक नहीं की कोई डील, दिल राजू ने बताई वजह?

‘शाहरुख-सलमान इनकी मदद करें’, शरद कपूर के वीडियो पर फैंस ने लगाई मदद की गुहार, बोले- ‘इन्हें काम मिलना चाहिए’