14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान की ‘किंग’ की कहानी हुई लीक? दीपिका की मौत, सुहाना का बदला और अभिषेक बच्चन का खूनी खेल

Shah Rukh Khan King Story Leak: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' की कथित कहानी रेडिट पर वायरल हो रही है। इसमें दीपिका पादुकोण की मौत, रानी मुखर्जी के किरदार और सुहाना खान के बदले का दावा किया गया है। जानें पूरी खबर और रिलीज डेट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 14 Nov 2026, 5:10 PM IST

Shah Rukh Khan King

रिलीज से पहले वायरल हुई 'किंग' की स्टोरी (सोर्स: x-@ImshikharNegi)

King Movie Leak: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मोस्टअवेटेड फिल्म 'King' को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया दावा तेजी से वायरल हो रहा है। रेडिट पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर फिल्म की पूरी कहानी लीक होने की बात कही है। इस कथित कहानी में दीपिका पादुकोण की हत्या, सुहाना खान के बदले और अभिषेक बच्चन के खूंखार अवतार का जिक्र किया गया है, जिसके बाद इंटरनेट पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।

क्या है वायरल हो रही 'किंग' की कहानी?

रेडिट यूजर की पोस्ट के अनुसार, फिल्म की कहानी अपराध और बदले के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें, फिल्म में अभिषेक बच्चन एक गैंग चलाते हैं और दीपिका पादुकोण उनके आपराधिक साम्राज्य की जांच कर रही होती हैं। अभिषेक, दीपिका को रास्ते से हटाने के लिए शाहरुख खान को भेजते हैं, लेकिन इस दौरान शाहरुख और दीपिका को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

बता दें, कहानी में आगे बताया गया है कि दीपिका प्रेग्नेंट हो जाती हैं और दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। हालांकि, शादी के दिन अभिषेक वहां पहुंचकर दीपिका को गोली मार देता है। गुस्से में शाहरुख, अभिषेक के गैंग के कई सदस्यों को मार डालते हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देती है।

रानी मुखर्जी और सुहाना खान का अहम किरदार

वायरल थ्योरी के अगले हिस्से में दावा किया गया है कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दीपिका की तुरंत मौत नहीं होती। अस्पताल में वह एक बेटी यानी सुहाना खान को जन्म देती हैं और दम तोड़ने से पहले बच्ची की जिम्मेदारी रानी मुखर्जी को सौंप जाती हैं। रानी मुखर्जी ही सुहाना की परवरिश करती हैं, लेकिन बाद में अभिषेक उनकी भी हत्या कर देता है। इसके बाद अपनी मां और रानी मुखर्जी की मौत का बदला लेने के लिए सुहाना, शाहरुख खान से मिलती हैं और दोनों मिलकर अभिषेक के खिलाफ मोर्चा खोलते हैं।

कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर बंटे फैंस

हालांकि, इस कहानी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इस प्लॉट पर चुटकी लेते हुए इसे "मसालेदार 'कुछ कुछ होता है'" करार दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहानी को बेतुका बताते हुए लिखा कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के काम करने के तरीके को देखते हुए फिल्म में ऐसा मसाला संभव है।

दूसरी ओर, कई फैंस कहानी की परवाह किए बिना फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये एक आम बॉलीवुड मसाला फिल्म लग रही है, लेकिन वो इसे सिर्फ शाहरुख खान के स्टारडम और उनके खास अंदाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए जरूर देखेंगे।

क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही 'किंग' (King) को 'रामायण' के बाद इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के साथ अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का पहला गाना 'तू मिल जाए' शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में दस्तक देगी।