मनोरंजन

राजस्थान के कण-कण में संगीत है: उषा उथुप

INDIA MUSIC SUMMIT 2018 में पत्रिका एंटरटेनमेंट ने मशहूर गायिका उषा उथुप से खास बातचीत की
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2018, 8:57 PM IST
usha uthup
usha uthup

india music summit 2018 का आगाज होटल फेयररमॉन्ट में हो चुका है। इस मौके पर पत्रिका एंटरटेनमेंट ने मशहूर गायिका उषा उथुप से खास बातचीत की। राजस्थान फोक म्यूजिक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे उनका एक खास जुड़ाव है। यहां के मांगणियार कलाकारों से मैं काफी प्रेरित होती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि राजस्थान के कण-कण में संगीत है। मैं अपने सभी कॉनसर्ट में 'इंजन की सीटी में हारो मन डोले' गीत गाती हूं। यह गाना मेरे दर्शक काफी पसंद करते हैं और बार-बार इसकी फरमाइश करते हैं।


संगीत का बदलना बेहतरी की ओर इशारा
उषा उथुप ने समय के साथ संगीत में आए बदलावों के बारे में बातचीत करते हुए कहा, मेरे दौर से लेकर आज तक जिस तरह से यूजिक बदला है, वह बेहतरी की ओर इशारा करता है। हालांकि टेक्नोलॉजी का प्रभाव इन दिनों काफी बढ़ गया है। आज 'र बा हो'गाने को 40 साल हो गए हैं। इस गाने को जब मैने चुना था तब मुझे लोगों ने कहा था कि क्या फालतू गाना ले लिया है। इसी तरह 'हरि ओम हरि' गाने के लिए भी लोगों ने कुछ इसी तरह का रिएक्शन दिया। लेकिन आज यह गाना क्लासिक बन गया है।

रिएलिटी शो पर दी राय
रियलिटी शो के बारे में बातचीत करते हुए उषा ने कहा कि हमारे समय में लोग सिर्फ पांच सिंगर्स के ही नाम जानते थे, जिसमें लता, आशा, किशोर, रफी, मन्ना जैसे नाम शामिल थे। लेकिन आज इंडस्ट्री में कई सिंगर्स ने अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि रियलिटी शो के कुछ डाउनसाइड भी हैं, बावजूद इसके यह युवाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जो संगीत के लिए अच्छा है।

विभिन्न भाषाओं में गायन
मशहूर गायिका ने कहा, मैंने देश की अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं, जिसके कारण मुझे देश के कोने-कोने में भाषायी सम्मान मिलता है। इसकी खूबसूरती को समझते हुए मैंने सोनू निगम और श्रेया घोषाल को भी भाषायी प्रयोग करने की सलाह दी। इसी का परिणाम है कि बॉलीवुड के अलावा भी इनके गाने रीजनल भाषाओं में मौजूद हैं।

Updated on:
12 Oct 2018, 8:57 PM IST
Published on: