मनोरंजन

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद अचानक वायरल हुआ Made In Heaven का ये एपिसोड, कारण आया सामने

Twisha Sharma Death: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की कथित दहेज उत्पीड़न के कारण हुई मौत के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। उनके माता-पिता अपने बेटी को इंसाफ दिलाना चाहते हैं। इसी बीच फेमस वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' का एक एपिसोड तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका बड़ा कारण देहज के लिए उठाई गई आवाज है। लोग इसे देख काफी इमोशनल हो रहे हैं। जानिए पूरी खबर…

3 min read
May 22, 2026
'मेड इन हेवन' एपिसोड ट्विशा शर्मा की मौत के बाद हुआ वायरल

Twisha Sharma Bhopal death news update: नोएडा की रहने वाली 33 साल की खूबसूरत और होनहार अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। बीते 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने पति वकील समर्थ सिंह के घर पर ट्विशा का बेजान शरीर मिला था। इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने ट्विशा के पति और सास जो एक रिटायर्ड जज हैं उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन मामला दर्ज किया है।

ऐसे में ट्विशा की मौत ने एक बार फिर समाज में दहेज के लालच को उजागर कर दिया है। इस घटना के बाद से इंटरनेट की दुनिया में मशहूर वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' (Made in Heaven) का एक पुराना एपिसोड तेजी से वायरल होने लगा है। आइये जानते हैं इसका कारण...

ये भी पढ़ें

सौतेली मां स्मिता पाटिल को लेकर आर्य बब्बर ने दिया बयान, भाई प्रतीक पर कसा तंज! बोले- पापा का अफेयर किसे अच्छा लगेगा?

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद ये क्लिप हुई वायरल (Twisha Sharma Bhopal death news update)

'मेड इन हेवन' का यह चर्चित एपिसोड 'द प्राइस ऑफ लव' (The Price of Love) नाम से है, जिसमें एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने 'प्रियंका मिश्रा' और रविश देसाई ने 'विशाल श्रीवास्तव' का किरदार निभाया था। एपिसोड में दिखाया जाता है कि शादी की रस्में शुरू होने ही वाली होती हैं कि अचानक दूल्हे के माता-पिता रंग बदल लेते हैं। वह दुल्हन के पिता के सामने दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी में एक फ्लैट और 2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम मांग रख देते हैं। अपनी बेटी की खुशियों की खातिर लाचार पिता किसी तरह फ्लैट के बदले 4 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो जाते हैं।

इस एपिसोड का सबसे भावुक कर देने वाला पल वो था जब बैकग्राउंड में विभा सराफ की आवाज में 'रोशे' गाना बजता है और दुल्हन मंडप की तरफ बढ़ती है। एक तरफ जहां पूरा माहौल जश्न में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ दुल्हन का परिवार अंदर ही अंदर इस आर्थिक और मानसिक बदहाली से टूट रहा होता है।

'मेड इन हेवन' का एपिसोड हुआ वायरल (Made in Heaven dowry episode viral after Twisha sharma Death)

कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब वेडिंग प्लानर तारा (शोभिता धुलियापाला) प्रियंका को इस बात की सच्चाई बता देती है। सदमे में डूबी प्रियंका जब अपने होने वाले पति विशाल से इस बारे में पूछती है, तो वह बड़ी बेशर्मी से इसे सही ठहराते हुए कहता है, "मुझे पता था, लेकिन यह पैसा आखिरकार हमारे ही तो काम आएगा।"

यही वो लम्हा था जिसने करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रियंका फेरे लेते-लेते रुक जाती है और पूरी शादी को वहीं खारिज कर देती है। वह कहती है, "मैं किसी मर्द से शादी करने के लिए उसे पैसे नहीं दूंगी।" इसके बाद वह स्तब्ध खड़े दूल्हे और उसके परिवार को छोड़ मंडप से बाहर निकल जाती है।

सोशल मीडिया पर लोग उठा रहे दहेज के विरोध आवाज

आज जब देश में ट्विशा शर्मा जैसी होनहार अभिनेत्रियां दहेज के लालच की बलि चढ़ रही हैं, तब 'मेड इन हेवन' का यह क्लिप लोगों को झकझोर रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि कानूनन बैन होने के बावजूद हमारे समाज में दहेज की यह बीमारी आज भी उतनी ही गहरी है, और हर लड़की को इस जाल से बचने के लिए प्रियंका मिश्रा जैसा ही साहसी कदम उठाने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा की 33 की उम्र में मौत, डायरेक्टर अभिलाष रेड्डी का आया बयान, बताया कैसा था उनका व्यवहार
Published on:
22 May 2026 11:58 am
Also Read
View All
सुपरस्टार भरत भूषण के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे महज 8 लोग! अमिताभ बच्चन ने किया था एक्टर की लाचारी पर दर्द बयां

‘प्रॉस्टीट्यूशन सर्विस करने जैसा’, एक्ट्रेस अनुप्रिया गोएंका के बायन के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, लगाई क्लास

सौतेली मां स्मिता पाटिल को लेकर आर्य बब्बर ने दिया बयान, भाई प्रतीक पर कसा तंज! बोले- पापा का अफेयर किसे अच्छा लगेगा?

पति मजहर खान के साथ टूट रही शादी पर जीनत अमान का बेबाक बयान, बोलीं- बस भागना चाहती थी, फिर किया शानदार कमबैक

2021 चुनाव बाद हिंसा भड़काने के आरोप में एक्टर परमब्रत चटर्जी- स्वास्तिका मुखर्जी फंसे, पुलिस में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला