इटावा

आईएमडी पूर्वानुमान: इटावा कन्नौज के लिए येलो अलर्ट, बादल गरजने, आकाश की बिजली गिरने की चेतावनी

IMD forecast आईएमडी ने इटावा कन्नौज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

2 min read
May 31, 2025
फोटो सोर्स पत्रिका

IMD forecast आईएमडी ने कन्नौज, इटावा कन्नौज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मध्यम बारिश हो सकती है। या अलर्ट 14:40 से 17:40 तक के लिए जारी किया गया था। ‌इधर इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आगामी 1 जून रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। रविवार को दिन में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। सोमवार 2 जून से लेकर 4 जून बुधवार तक का तापमान गिरने की संभावना है इस दौरान 23 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में 1 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 23 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा 4 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 2 जून का तापमान 25 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 22‌ प्रतिशत बारिश हो सकती है। मंगलवार 3 जून का तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 24 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 4 जून का तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। 20 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Published on:
31 May 2025 08:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर