UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 21 मार्च को भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, लेकिन 22 मार्च से एक बार फिर मौसम पलटी मारेगा।
IMD Weather update: मौसम विभाग के अनुसार आगामी 21 मार्च को भी मौसम खराब रहेगा। कल भी इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज आदि जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 12.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 1 से 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कल भी मौसम में नमी बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। शनिवार का तापमान 18 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 22 मार्च, रविवार से तापमान में फिर वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री पहुंच सकता है।
औरैया में आज रात हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार 21 मार्च का तापमान 16 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछली 24 घंटे में बुलंदशहर और अयोध्या का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि नजीबाबाद का 15.5, मेरठ का 16.2 डिग्री, मुरादाबाद का 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक बनारस का 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 20 डिग्री से कम रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 21 मार्च के बाद मौसम में फिर परिवर्तन आएगा और तापमान में 4 डिग्री का चढ़ावा वृद्धि होने की संभावना है। बादल भी छंटने लगेंगे। 22 मार्च से एक बार फिर गर्मी का एहसास होगा। तेज और खिली धूप निकलने की संभावना है। zd