15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डबल इंजन सरकार में धूम-धड़ाके से निकलेगी कांवड़ यात्रा: इटावा-मैनपुरी में सपा पर बरसे सीएम योगी, दिए 1286 करोड़ के तोहफे

Yogi Adityanath: इटावा और मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा शासन में कांवड़ यात्रा और जन्माष्टमी पर रोक लगा दी गई थी।
2 min read
Google source verification
yogi adityanath chitrakoot flood relief 800 families

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो-IANS

Chief Minister Yogi Adityanath: इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कावड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान कावड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। आज डबल इंजन की सरकार में कावड़ यात्रा को कोई रोक नहीं सकता है। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इसके बाद सावन महीना शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। पहले समाजवादी पार्टी कहती थी कांवड़ यात्रा नहीं होने दी जाएगी। शिव भक्तों के जाने पर दंगा हो जाएगा। शंख और घंटा बजाने ही नहीं देते थे। ऐसा लगता है समाजवादी पार्टी को केसरिया या भगवा कपड़े से जन्मजात दुश्मनी हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा और मैनपुरी में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। ‌

डबल इंजन की सरकार में धूम धड़ाके से निकलेगी कावड़ यात्रा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में कावड़ यात्रा धूम धड़ाके से निकलेगी। इस पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई जाएगी। सरकार सुविधा देगी। अनुशासित रूप में शिव भक्त कावड़ यात्रा निकलेगा।

जन्माष्टमी का आयोजन हर थाने, पुलिस लाइन और जेल में

जन्माष्टमी के आयोजन पर भी मुख्यमंत्री ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब इस पर कोई रोक नहीं है। लीलाधर कृष्णा की जन्मभूमि मथुरा या फिर लीला भूमि वृंदावन हो या मैनपुरी, इटावा या फिर प्रदेश के किसी भी हिस्से में जन्माष्टमी मनाने पर कोई रोक नहीं है। हर पुलिस लाइन, थाने, जेल में इसका आयोजन किया जाएगा। इसकी हमने छूट दी है जबकि समाजवादी पार्टी ने इस पर रोक लगा दी गई थी।

पहले कब्रिस्तान की बाउंड्री अब मंदिर का सुंदरीकरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटन और संस्कृति विभाग की तरफ से मंदिरों के सुंदरीकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन पहले यह पैसा कब्रिस्तान के बाउंड्री वॉल के लिए चला जाता था। विकास की योजनाओं का पैसा अपने परिवार के विकास में लगा देते थे। अब कब्रिस्तान की बाउंड्री नहीं मंदिरों के सुंदरीकरण पर यह पैसा खर्च किया जा रहा है। यह सोच-सोच का फर्क है। छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं आती थी। नौजवानों की नौकरी भी चली जाती थी। महिलाओं की सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया था।

विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण और उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ मैनपुरी और इटावा के दौरे पर आए थे। इस मौके पर उन्होंने मैनपुरी को 682 करोड़ रुपए की योजनाओं विकास की योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। जबकि इटावा में 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग