
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर शिवपाल यादव की प्रतिक्रिया (फाइल फोटो- पत्रिका)
Ayodhya Ram Mandir Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) मामले पर इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Samajwadi Party National General Secretary Shivpal Singh Yadav) ने बीजेपी और यूपी सरकार पर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार को बेईमान बताया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की कार्रवाई पर शिवपाल यादव ने कहा- भाजपा सरकार बेईमान सरकार है। भगवान राम के मंदिर में चोरी हो जाती है। छोटे-छोटे लोग पकड़े गए, लेकिन बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। जिन बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। उन्हें भी जेल भेजा जाए, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शिवपाल ने कहा- उत्तर प्रदेश की जनता से अपील है कि जो लोग चोरों को बचा रहे हैं, उन्हें आने वाले चुनाव में हटाया जाए।
SIT की टीम राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। SIT ने राम जन्मभूमि परिसर में ही बैंक कर्मचारियों को तलब किया है। SIT ने बैंककर्मियों से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की है। जांच टीम बैंककर्मियों से वित्तीय लेनदेन और चंदा कलेक्शन से जुड़े तकनीकी पहलुओं को समझ रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ में मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां या कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बृहस्पतिवार को SIT ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जांच टीम को कई महत्वपूर्ण सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले। आने वाले समय में राम मंदिर ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारियों से पूछताछ का दायरा और ज्यादा बढ़ाया जाएगा।
Updated on:
03 Jul 2026 03:13 pm
Published on:
03 Jul 2026 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
