इटावा

Weather alert: IMD की चेतावनी भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

इटावा में आज रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। बुधवार की रात में आकाशीय बिजली गिरने के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Aug 01, 2023
Weather alert: IMD की चेतावनी भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

उत्तर प्रदेश के इटावा में मानसून का असर एक बार फिर दिखाइ पड़ने की संभावना है। आज सुबह गरज के साथ बारिश होने की जानकारी दी गई है। यह बारिश रुक रुक कर होते रहेगी। देर रात भी बादल गरजने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। 2 अगस्त को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रात में मूसलाधार बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह बादल गरजने की संभावना है। रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। पश्चिम दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चल सकती है।

2 अगस्त का मौसम

बुधवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छुटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। रात में बारिश की संभावना है मूसलाधार बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

Published on:
01 Aug 2023 05:57 am
Also Read
View All