एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

Exam Guide : इन प्रश्नों की तैयारी करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल सकती है सफलता

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस मॉक टेस्ट पेपर की मदद से अपने सामान्य ज्ञान की तैयारियां जांच सकते हैं। हालांकि, दिखने में ये सवाल मुश्किल लग सकते हैं, लेकिन इनकी तैयारी करते वक्त आपको ये बेहद आसान लगेंगे।
2 min read
May 06, 2019
Exam Guide
Exam Guide

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस मॉक टेस्ट पेपर की मदद से अपने सामान्य ज्ञान की तैयारियां जांच सकते हैं। हालांकि, दिखने में ये सवाल मुश्किल लग सकते हैं, लेकिन इनकी तैयारी करते वक्त आपको ये बेहद आसान लगेंगे।


1. हाल ही किस देश द्वारा भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने पर रामायण पर आधारित डाक टिकट जारी किया गया?
(अ) इंडोनेशिया

(ब) मालदीव

(स) म्यांमार

(द) श्रीलंका

2. निम्नलिखित में से किस स्थान पर यमुना को दूषित करने वाली 46 औद्योगिक इकाइयों सहित 378 को नोटिस दिया गया है?
(अ) रोहतक

(ब) आगरा

(स) गुरुग्राम

(द) वाराणसी


3. निम्नलिखित में से कौन-सी भारतीय महिला ब्रिटेन की फेलो रॉयल सोसाइटी की सदस्य बनने वाली पहली महिला बनी हैं?
(अ) गगनदीप कंग

(ब) वर्षा कौल

(स) बबीता गर्ग

(द) नवज्योति भारती

4. निम्न में से किस दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है?
(अ) 20 अप्रेल

(ब) 21 अप्रेल

(स) 15 अप्रेल

(द) 22 अप्रेल

5. राजस्थान में होली के दिनों में मेवाड़ और बाड़मेर में किस नृत्य की धूम मची रहती है?
(अ) गीदड़

(ब) गैर

(स) डांडिया

(द) चंग

6. गुप्तकालीन बौद्ध शिक्षा का महान केन्द्र निम्न में से कौन-सा था?
(अ) उज्जैन

(ब) अयोध्या

(स) नालन्दा

(द) नासिक

7. ऋग्वेद की रचना संभवत: कहां हुई थी?
(अ) दक्षिण भारत

(ब) पंजाब

(स) मध्य भारत

(द) सप्त सैन्धव प्रदेश

8. लोकसभा या विधान सभाओं की कुल सदस्य संख्या का कितने प्रतिशत मंत्रिमण्डल के सदस्य हो सकते हैं?
(अ) 12 प्रतिशत

(ब) 15 प्रतिशत

(स) 10 प्रतिशत

(द) 20 प्रतिशत

9. कॉफी पाउडर के साथ मिलाया जाने वाला ‘चिकोरी चूर्ण’ प्राप्त होता है?
(अ) तनों से

(ब) बीजों से

(स) पत्तियों से

(द) जड़ों से

10. ‘माओरी’ जनजाति का निवास क्षेत्र कहां पाया जाता है?
(अ) चीन

(ब) न्यूजीलैंड

(स) नीदरलैंड

(द) फिनलैंड

उत्तरमाला : 1.अ 2.स 3.अ 4.द 5.ब 6.स 7.द 8.ब 9.द 10.ब

Published on:
06 May 2019 06:21 pm