एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

Exam Guide : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं।

2 min read
Jun 03, 2019
Exam Guide

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. उपराष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू ने भारत में किस प्रजाति की गाय को संरक्षण दिए जाने के लिए कहा है?
(अ) संबाती

(ब) अंचिता

(स) ओंगोल

(द) रूहेड

2. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस, जिन्हें हाल ही फिजी ने अपनी सुप्रीम कोर्ट के गैर-नागरिक पैनल में जज के तौर पर नियुक्त किया है?
(अ) जस्टिस के.एन. राव

(ब) जस्टिस मदन बी. लोकुर

(स) जस्टिस आनंद बक्शी

(द) जस्टिस विपिन त्यागी

3. अल्जीरिया और अर्जेंटीना को मई 2019 में किस रोग से मुक्त देशों की मान्यता दी है?
(अ) खसरा

(ब) पीलिया

(स) काला ज्वर

(द) मलेरिया

4. निम्न में से किस देश के साथ व्यापार युद्ध के लगातार बढ़ते जाने की खबरों के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए?
(अ) नेपाल

(ब) पाकिस्तान

(स) चीन

(द) बांग्लादेश

5. मत्स्य संघ के राजप्रमुख का पद किसे दिया गया था?
(अ) धौलपुर के महाराजा उदयभान सिंह

(ब) जयपुर के सवाई मानसिंह द्वितीय

(स) भरतपुर के महाराजा बृजेन्द्र सिंह

(द) अलवर के राजा तेजसिंह

6. प्राचीन भारत मेंं सिंचाई कर को कहते थे-
(अ) उपरनिका

(ब) हिरण्य

(स) उदरंग

(द) बिदकभागम

7. किस वंश ने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किया था?
(अ) राष्ट्रकूट

(ब) सातवाहन

(स) मौर्य

(द) पल्लव

8. संविधान सभा के चुने हुए स्थायी अध्यक्ष कौन थे?
(अ) सच्चिदानंद सिन्हा

(ब) बी.आर. अम्बेडकर

(स) राजेन्द्र प्रसाद

(द) एस. राधाकृष्णन

9. इनमें से कौन भारत के प्रथम कानून मंत्री थे?
(अ) डॉ.बी.आर. अंबेडकर

(ब) जवाहरलाल नेहरू

(स) मौलाना अबुल कलाम आजाद

(द) टी.टी. कृष्णमाचारी

10. अफ्रीका की मूलभूत जनजाति ‘पिग्मी’ किस नदी घाटी में पाई जाती है?
(अ) नाइजर

(ब) कांगो

(स) नील

(द) जाम्बेजी

उत्तरमाला : 1.स 2.ब 3.द 4.स 5.अ 6.द 7.अ 8.स 9.अ 10.ब

Published on:
03 Jun 2019 03:39 pm
Also Read
View All