एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

ICAI CA 2020: आईसीएआई ने CA मई में होने वाली परीक्षा को स्थगित किया, यहां देखें परीक्षा की नई तारीखें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टेड अकाउंटेट मई में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2020, 5:36 PM IST
ICAI CA May 2021

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अपने स्टूडेंट्स के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टेड अकाउंटेट मई में होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखकर यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि यह परीक्षा मई में आयोजित होनी थी। इसके संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में परीक्षा की नई तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है। अब यह परीक्षा 19 जून से 4 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि फाउंडेशन कोर्स परीक्षा और फाइनल ग्रुप II परीक्षाएं 27, 29 जून और 1, 3 जुलाई को और पोस्ट क्वालीफिकेशन कोर्स परीक्षा INTT-AT और फाइनल ग्रुप II परीक्षाएं 27, 29 जून को होंगी।

2 से 18 मई तक परीक्षाएं आयोजित होनी थी

ICAI CA May Exam 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने ICAI CA मई परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया था। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी थी। CA 2 मई से 18 मई तक ICAI CA की परीक्षाएं आयोजित होनी थी।

Published on: