परीक्षा

CLAT 2018 Admit Card में देरी, अब 26 अप्रैल को आएंगे

कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT 2018) के ऐडमिट कार्ड अब 26 अप्रैल को जारी किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2018, 9:50 AM IST
CLAT 2018

कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट (CLAT 2018) के ऐडमिट कार्ड अब कुछ दिन बाद जारी होंगे। खबर है की इनको अब 26 अप्रैल को जारी किया जा रहा है। नैशनल अडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्ची इसे 20 अप्रैल को जारी रही थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रा CLAT की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों को सलाह दी गई है कि वो इस परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए भी CLAT की ऑफिशल वेबसाइट www.clat.ac.in पर जाकर अपडेट रहें।

CLAT 2018 Admit Card Download ऐसे करें—


- सबसे पहले www.clat.ac.in वेवसाइट के होमपेज पर जाएं।

- होमपेज पर common law admission test 2018 admit card के लिंक को ओपन करें।

- इसके बाद एक पॉप-अप पेज खुलेगा जिसमें अपना ऐप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्यॉरिटी पिन भरें और लॉगइन करें।

- इसके बाद आपका ऐडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। उसमें दर्ज जारी डिटेल्स चेक करके डाउनलोड कर लें।


CLAT 2018 Exam Schedule इस प्रकार है—

CLAT राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे देशभर के नैशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए हर साल आयोजित किया जाता है। इस साल यह परीक्षा नैशनल अडवांस्ड लीगल स्टडीज, कोच्ची की अे से आयोजित की जा रही है।

Rajasthan University फाइव इयर लॉ, एलएलबी इवनिंग और एमएड में इस साल प्रवेश मुश्किल

राजस्थान विश्वविद्यालय में फाइव इयर लॉ, एलएलबी इवनिंग और एमएड के पाठ्यक्रमों में नए सत्र में प्रवेश पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार की ओर से पदों की स्वीकृति नहीं देने व बार काउंसिल ऑफ इंडिया की पर्याप्त फेकल्टी के अभाव में पाठ्यक्रम संचालित नहीं करने की चेतावनी के बाद इन पाठ्यक्रमों का संचालन मुश्किल हो रहा है। विश्वविद्यालय ने नियमित शिक्षकों के नए पद स्वीकृत होकर भर्ती होने तक प्रवेश प्रकिया को रोकने का निर्णय किया है।

Published on: