परीक्षा

Cyclone Gaja : स्थगित हुईं परीक्षाओं के लिए Anna University ने जारी की नई तारीखें

Cyclone Gaja के कारण स्थगित हुईं परीक्षाओं के लिए अन्ना यूनिवर्सिटी ने नई तारीखें जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों और उससे संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 4:43 PM IST
Anna University
Anna University

Cyclone Gaja के कारण स्थगित हुईं परीक्षाओं के लिए अन्ना यूनिवर्सिटी ने नई तारीखें जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी ने सभी विभागों और उससे संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री परीक्षाएं, जो 15 नवंबर को होनी थीं, अब 22 नवंबर, 2018 को होंगी। वहीं, 16 नवंबर को होने वाली सभी स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री परीक्षाएं 13 दिसंबर, 2018 को होंगी।

Cyclone Gaja के कारण रद्द हुई परीक्षाएं
अन्ना यूनिवर्सिटी ने पहले 15 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं को रद्द किया था, लेकिन बाद में 16 नवंबर को होने वाली परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया।

जिस सत्र को परीक्षाएं होनी थी, वे बने रहेंगे
परीक्षाओं के लिए तय सत्र - पूर्वाहन और दोपर, बने रहेंगे। यानि परीक्षाएं इसी समय में होंगी। तमिल नाडु के नागापट्टीनम जिले में Cyclone Gaja के कारण पड़े असर के चलते यूनिवर्सिटी ने अपनी परीक्षाएं स्थगित की।

इन विश्वविद्यालयों ने भी स्थगित की परीक्षाएं
Pondicherry University , Anna Malai University सहित कई विश्वविद्यालयों ने 15 और 16 नवंबर को होने वाली परीक्षाएं Cyclone Gaja के कारण्र स्थगित कर दी थीं। स्कूल और कॉलेज भी बंद रहे थे। सिर्फ Pondicherry University ने स्थगित परीक्षाओं के लिए अभी तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की है।

Published on: