परीक्षा

इस तारीख को जारी होगा GATE 2019 एडमिट कार्ड

Graduate Aptitude in Engineering (GATE) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 जनवरी को जारी हो जाएंगे। GATE फरवरी 2 से फरवरी 10 तारीख तक 4 दिन तक दो पारियों में - सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2018, 5:53 PM IST
GATE 2019 Admit Card
GATE 2019

graduate aptitude in engineering (GATE) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 4 जनवरी को जारी हो जाएंगे। GATE फरवरी 2 से फरवरी 10 तारीख तक 4 दिन तक दो पारियों में - सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगा। GATE के लिए जिम्मेदार IIT Madras अपनी आधिकारिक वेबसाइट gate.iitm.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को GATE Online Application Processing System के पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, पारी का समय और तारीख की जानकारी होगी। IIT Madras की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और वैध मूल फोटो पहचान पत्र लेकर नहीं आएगा/आएगी तो उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। विदेशी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन पासपोर्ट/सरकारी की ओर से जारी पहचान पत्र/कॉलेज आईडी में कोई एक चीज पहचान पत्र के रूप में दिखानी होगी।

नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, घड़ी, कैलकुलेटर और अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक चीज नहीं ले जा सकेंगे। अगर कोई उम्मीदवार इन चीजों को लाता है तो उन्हें उम्मीदवारों की जिम्मेदारी पर ही बाहर रखवा लिया जाएगा। अगर परीक्षा के वक्त उम्मीदवार के पास ऐसी कोई चीज पाई जाती है (भले ही वह उसका इस्तेमाल नहीं कर रहा हो), उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवार का परिणाम भी जारी नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट, पहचान पत्र और पेन ला सकते हैं। एडमिट कार्ड पर फोटो अच्छे से दिखाई दे, संस्थान ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट रंगीन लेजर प्रिंटर के जरिए ए-4 साइज पेपर पर निकालें। वहीं, उम्मीदवारों को अपने हस्ताक्षर को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। अगर परीक्षा के समय एडमिट कार्ड पर किया गया हस्ताक्षर मेल नहीं खाया तो उम्मीदवार को परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।

Published on: