
आईआईटी खडग़पुर इस साल 10 फरवरी को एमएससी के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट (JAM 2019) आयोजित करने जा रहा है। बायोलॉजिकल साइंसेस, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, कैमिस्ट्री, जियोलॉजी और मैथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स के लिए पेपर 10 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा दो पारियों सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। यह कंप्यूटर बेस्ट परीक्षा होगी और आईआईटी खड़पुर इस परीक्षा का आयोजन आठ जोन्स - आईआईएससी बैंगलूरु, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खडग़पुर, आईआईटी मद्रस और आईआईटी रुडक़ी के साथ मिलकर कर रहा है।
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू होगा और कैंडिडेट्स 10 अक्टूबर से पहले पहले इस परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इस परीक्षा में केवल वही स्टूडेंट्स बैठ सकते हैं, जिन्होंने बैचलर्स डिग्री ले ली है। इसके अलावा बिना राउंड ऑफ किए एग्रीग्रेट मार्क्स या सीजीपीए/सीपीआई जनरल और ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी के लिए 55 प्रतिशत या फिर 10 में से 5.5 सीजीपीए है, जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के लिए 50 प्रतिशत या 10 में से 5 सीजीपीए होना अनिवार्य है।
जरूरी तारीखें -
JAM 2019 की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व एप्लीकेशन शुरू - 1 सितंबर 2018
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और वेबसाइट पर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आखिरी तारीख - 10 अक्टूबर 2018
एडमिट कार्ड डाउनलोड - 4 जनवरी 2019
JAM 2019 परीक्षा - 10 फरवरी 2019
JAM 2019 रिजल्ट - 20 मार्च 2019
एडमिशन के लिए ओवदन की तारीख - 11 अप्रेल से 24 अप्रेल 2019
JEE Mains 2019 : अगले सप्ताह शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने JEE Main परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इससे पहले घोषणा की थी कि अब से जेईई मेन परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। मंत्रालय ने जेईई मेन परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जेईई मेन 1 जनवरी 2019 में आयोजित की जाएगी, जबकि जेईई II अप्रेल, 2019 में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन १ के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2018 को शुरू होगी और 30 सितंबर, 2018 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन होगा, वे 17 दिसंबर, 2018 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 6 जनवरी, 2019से 20 जनवरी, 2019 तक कई सत्रों में आयोजित की जाएगी। परिणाम 31 जनवरी, 2019 को घोषित किया जाएगा।