परीक्षा

जानें कैसा होगा Rajasthan Police Constable Exam 2018 का पैटर्न

आइए जानते है क्या होगा Rajasthan Police Constable Exam का पैटर्न ?
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2018, 6:57 PM IST
Rajasthan Police Constable Bharti 2018 Exam Pattern
जानें कैसा होगा Rajasthan Police Constable Exam 2018 का पैटर्न

इन दिनों राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मीडिया में काफी सुर्खियों बटोर रही है। इस भर्ती का जब से नोटिफिकेशन जारी हुआ है तब से यह किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी हुई है। पहले इसका एग्जाम पैटर्न आॅनलाइन था लेकिन अब इसे चेंज करके आॅफलाइन मोड में रखा गया है। Rajasthan Police Constable Exam इस महीने 14 और 15 जुलाई को संपन्न करवाई जाएगी। आपको बता दें 13,142 पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए करीब 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

अब सभी परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड का इतंजार कर रहे है। आपको बता दें Rajasthan Police Constable Exam Admit Card राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

आइए जानते है क्या होगा Rajasthan Police Constable Exam का पैटर्न ?

आपको बता दें कांस्टेबल के पदों होने वाली रिटर्न एग्जाम 75 नंबर की होगी। इस पेपर में 120 आॅब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा आॅफलाइन मोड में आयोजित होगी।

तीन भागों मे आएगा पेपर
परीक्षा के पार्ट 'अ' में में विवेचना एवं तार्किक योग्यता से जुड़े 30 अंकों के 30 प्रश्न आएंगे। इसके अलावा भाग 'ब' में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं समसामयिक विषयों से जुड़े 30 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 15 अंक के होंगे। वहीं भाग 'स' में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि से जुड़े 60 सवाल पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 1/2 अंक का होगा यानि ये भाग 30 नंबर का होगा।

सामान्य अभ्यर्थी को लाने होंगे न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक
ध्यान रहे परीक्षा में पास होने के लिए पेपर के हर भाग में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी को 40 प्रतिशत, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 36 प्रतिशत, ट्राईबल सब-प्लान क्षेत्र के स्थानीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत एवं बारों जिले के सहरिया आदिम जाति के अभ्यर्थी को 25 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।

Published on: