परीक्षा

Navodaya Vidyalaya : Class 9 Lateral Entry Exam के लिए एडमिट कार्ड जारी

Jawahar Navodaya Vidyalayas की class 9 में एडमिशन के लिए होने वाली lateral entry test 2 फरवरी को आयोजित होगा। जिन स्टुडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, उनके लिए Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2019, 3:50 PM IST
Navodaya Vidyalaya Admit Card
Navodaya Vidyalaya Admit Card

Jawahar Navodaya Vidyalayas की class 9 में एडमिशन के लिए होने वाली lateral entry test 2 फरवरी को आयोजित होगा। जिन स्टुडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, उनके लिए Navodaya vidyalaya Samiti (NVS) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्टुडेंट्स हृङ्कस् की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे जो कुल 100 अंकों के होंगे। टेस्ट पेपर कक्षा आठवीं के आधार पर तैयार किया जाएगा।

Jawahar Navodaya Vidyalayas में क्लास 9 में खाली सीटों को भरने के लिए lateral exam का आयोजन Central Board of Secondary Education (CBSE) करेगा। प्रश्न पत्र हिंदी/अंग्रेजी में होगा और स्टुडेंट्स को उसे पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। दूसरी ओर जेएनवी में नियमित प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 6 अप्रेल को आयोजित की जाएगी।

नियमों के अनुसार, JNVs क्लास 6 में बच्चों को प्रवेश Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2019 के तहत करते हैं। 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए होती हैं, जबकि एक तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होती हैं। परीक्षा हर साल आयोजित होती है और पिछले साल 28 लाख स्टुडेंट्स ने परीक्षा दी थी। क्लास 11 के लिए हृङ्कस् जुलाई में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करते हैं।

Published on: