परीक्षा

NEET 2024: नीट की परीक्षा में बैठने से पहले जरूर पढ़ें ये गाइडलाइन, लापरवाही नहीं चलेगी

नीट परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे देने में अच्छे से अच्छे छात्रों की हालत खराब हो जाती है। अगर आप भी नीट की परीक्षा दे रहे हैं तो इसके लिए सिर्फ मेहनत से काम नहीं चलेगा बल्कि परीक्षा की गाइडलाइन्स, मार्किंग सिस्टम आदि सभी बातों का ध्यान रखना होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Mar 2024, 6:35 PM IST
neet_guidelines.jpg
NEET 2024

NEET Guidelines 2024: 12वीं की परीक्षा के बाद छात्र उच्च शिक्षा के लिए कई सारी प्रवेश परीक्षाएं देते हैं। ऐसे छात्र जिन्हें मेडिकल के क्षेत्र में जाना है, वो नीट की परीक्षाएं देते हैं। नीट यूजी और पीजी दोनों स्तरों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नीट यूजी परीक्षा (NEET UG) 05 मई 2024 को होगी और नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा 07 जुलाई 2024 को होगी।


नीट परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसे देने में अच्छे से अच्छे छात्रों की हालत खराब हो जाती है। अगर आप भी नीट की परीक्षा दे रहे हैं तो इसके लिए सिर्फ मेहनत से काम नहीं चलेगा बल्कि परीक्षा की गाइडलाइन्स, मार्किंग सिस्टम आदि सभी बातों का ध्यान रखना होगा।


नीट परीक्षा केंद्र (NEET Exam Centre) के अंदर कड़ी चेकिंग के बाद ही एंट्री मिलती है। वहीं इस साल नीट यूजी की परीक्षार्थियों को मेटल डिटेक्टर और अनिवार्य सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर पेंसिल केस, कैलकुलेटर, किताबें, पेन, स्केल, नोटबुक, कागज, इलेक्ट्रॉनिक पेन, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, कैमरा, पेजर, फिटनेस ट्रैकर, गहने, पर्स, बेल्ट, जूलरी, पानी की बोतल, स्नैक्स आदि ले जाना मना है।


इस बार की नीट परीक्षार्थियों के लिए ड्रेस कोड तय किया कर लिया गया है। नीट परीक्षार्थियों को फैशनेबल ड्रेस नहीं पहनना है। साथ ही लंबी आस्तीन वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। सभी छात्रों को कम एड़ी वाले चप्पल पहनने होंगे और आप जूते भी पहनकर नहीं जा सकते हैं। वहीं ऐसे छात्र जो मेडिकल या धार्मिक कारणों से ये ड्रेस कोड फॉलो नहीं करेंगे उन्हें केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचकर परमिशन लेनी होगी।

Updated on:
8 Mar 2024, 6:35 PM IST
Published on: