परीक्षा

RPSC भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, अटेंडेंस शीट पर होगी बड़ी फोटो, लिया जाएगा हैंडराइटिंग का नमूना

RPSC अटेंडेंस शीट पर होगी बड़ी फोटो
2 min read
• •
Updated: 3 May 2024, 7:57 PM IST
rpsc ajmer
rpsc ajmer

प्रवेश-पत्र के साथ जुड़ी अटेंडेंस शीट को केंद्रों पर वीक्षक अभ्यर्थी की पहचान कर अपने, केंद्राधीक्षक एवं अभ्यर्थी के हस्ताक्षर कर केंद्रों पर जमा करते हैं। यह शीट परीक्षा सामग्री के साथ आयोग को भेजी जाती है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा में नवाचार करेगा। अटेंडेंस शीट पर अभ्यर्थी स्पष्ट और बड़ी फोटो लगेगी। अभ्यर्थियों की हैंडराइटिंग का नमून अटेंडेंस शीट पर लिया जाएगा। मई-जून में होने वाली सहायक आचार्य, लाइब्रेरियन और पीटीआई भर्ती-2023 के बकाया 27 विषयों की परीक्षा से इसकी शुरुआत होगी।

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षाओं में पारदर्शिता और डमी अभ्यर्थियों को रोकने के लिए आयोग नवाचार शुरू करेगा। 16 मई से शुरू होने वाली सहायक आचार्य, लाइब्रेरियन और पीटीआई भर्ती-2023 के बकाया 27 विषयों की परीक्षा से अभ्यर्थियों की हैंडराइटिंग का नमूना अटेंडेंस शीट पर लिया जाएगा। इस पर अभ्यर्थी की स्पष्ट व बड़ी फोटो प्रिंट होगी। इससे परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक अभ्यर्थी की पहचान ढंग से कर सकेंगे।

लिखना हागा एक वाक्य..

प्रवेश-पत्र के साथ जुड़ी अटेंडेंस शीट को केंद्रों पर वीक्षक अभ्यर्थी की पहचान कर अपने, केंद्राधीक्षक एवं अभ्यर्थी के हस्ताक्षर कर केंद्रों पर जमा करते हैं। यह शीट परीक्षा सामग्री के साथ आयोग को भेजी जाती है। अभ्यर्थी को इसी शीट के निचले भाग में निर्धारित स्थान पर अभिजागर की उपस्थिति में एक वाक्य लिखकर हस्ताक्षर करने होंगे। यह स्वयं के द्वारा लिखे गए वाक्य की पुष्टि करेगा। इसके बाद आयोग ओएमआर शीट पर थम्ब इंप्रेशन की शुरुआत भी करेगा। सभी परीक्षाओं में इसे लागू किया जाएगा।

पेपर सुरक्षा के लिए वीसी 9 को

पेपर सुरक्षा और केंद्रों पर अन्य व्यवस्थाओं को लेकर 9 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। इसमें राजस्थान लोक सेवा आयोग सहित अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस, एसओजी एवं एटीएस, जयपुर पुलिस आयुक्त जयपुर, पुलिस अधीक्षक अजमेर, अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा समन्वयक अजमेर और जयपुर और अन्य अधिकारी शामिल होंगे।

182257 अभ्यर्थी पंजीकृत

मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 27 विषयों के 2033 पदों के लिए परीक्षाअजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। परीक्षा के लिए 1 लाख 82 हजार 257 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं। कॉलेज शिक्षा विभाग में भर्तियों के लिए परीक्षा 7 जनवरी से प्रारंभ हुई थी। मार्च में कुछ विषयों की परीक्षा हुई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के चलते एक माह परीक्षाएं नहीं हुई। अब 16 मई से इसकी वापस शुरूआत होगी।

लगातार सुधार कर रहा आयोग

वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले के बाद आयोग लगातार परीक्षाओं में सुधार कर रहा है। ओएमआर शीट में पांचवें विकल्प की शुरुआत की गई है। इसके अलावा वीडियोग्राफी, 60 मिनट पहले केंद्रों में प्रवेश की शुरुआत हुई है। पेपर लीक मामले में आरपीएससी के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा की लिप्तता के बाद सुधार ज्यादा हुए हैं। अभ्यर्थियों की हैंडराइटिंग नमूने लेने के पीछे डमी अभ्यर्थियों को पकड़ना है। मालूम हो कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 सहित कुछ परीक्षाओं में प्रवेश पत्र में छेड़छाड़, फोटो बदलकर डमी कैंडिडेट बिठाने के कई मामले सामने आए हैं। इनके खिलाफ एसओजी और पुलिस जांच कर रही है।

20 से ज्यादा अभ्यर्थियों पर कार्रवाई

परीक्षा में डमी कैंडिटेड बिठाने, फर्जी डिग्री बनवाने और प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ के मामले में आयोग ने 20 से ज्यादा अभ्यर्थियाें के खिलाफ कार्रवाई की है। इनके खिलाफ एसओजी भी जांच कर रही है। इन अभ्यर्थियों पर डिबार की कार्रवाई भी हुई है। उधर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामले में भी राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी जांच में जुटी है।

Updated on:
3 May 2024, 7:57 PM IST
Published on: