RRB NTPC Answer Key 2021: ऑब्जेक्शन दर्ज करवाने की अंतिम तिथि के साथ-साथ यहां अपना रिजल्ट चेक करें। साथ ही जानिए ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का तरीका। RRB-NTPC भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच सात चरणों में हुआ था।
नई दिल्ली। RRB NTPC Answer Key 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित किए गए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी NTPC, स्टेज-1 परीक्षा की 'आंसर की' (Answer Key) सोमवार यानी 16 अगस्त को जारी कर दी गई है। अब जिन परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आंसर की सहित अपना रिस्पॉन्स और क्वेश्चन पेपर चेक कर सकेंगे।
इसी के साथ बता दें कि यदि उम्मीदवार को किसी आंसर पर आपत्ति है। तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। लेकिन आपको इसके लिए जल्दी करना होगा। उम्मीदवारों के पास 18 अगस्त से 23 अगस्त तक का ही समय होगा।
निर्धारित तिथि के बाद, ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। साथ ही ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए परीक्षार्थी को प्रति प्रश्न के हिसाब से 50 रुपये और साथ में बैंक चार्ज का भुगतान करना होगा। यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो इस स्थिति में उम्मीदवार को आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार के उसी खाते में राशि वापस की जाएगी, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया है।
आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित जोन की रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध CEN-01/2019 (NTPC Posts)- Link for viewing of Question Paper, Responses & Keys and Raising of Objections पर क्लिक करना होगा। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां परीक्षार्थी अपना लॉगइन डिटेल्स फिल कर लॉगइन कर सकते हैं। इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी। इसके बाद आप इसे चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे। साथही निर्धारित तिथि पर दिए गए ऑब्जेक्शन लिंक के माध्यम से आप अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
बता दें कि RRB-NTPC भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच सात चरणों में हुआ था। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के जरिए 35,277 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 1.23 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।