
UGCNET 2018 exam : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 18 दिसंबर से शुरू होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना में यह बात कही। यूजीसी नेट 2018 परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी : सुबह 9.30 से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम 6 बजे तक।
UGC NET 2018 : एडमिट कार्ड
परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवंबर से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। UGC NET 2018 परीक्षा लगातार पांच दिनों तक (22 दिसंबर तक) चलेगी। एनटीए दिसंबर से जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर या सिर्फ सहायक प्रोफेसर के लिए नेट का आयोजन करवाएगा।
UGC NET 2018 : परीक्षा पैटर्न
-यूजीसी नेट 2018 परीक्षा दो पेपरों के रूप में आयोजित करवाई जाएगी।
-पेपर 1 100 अंकों का होगा और इसमें 50 अनिवार्य बहुउद्देश्य प्रश्न पूछे जाएंगे।
-पेपर 2 200 अंकों का होगा और इसमें 100 अनिवार्य बहुउद्देश्य प्रश्न पूछे जाएंगे।
-पेपर 1 में प्रत्येक प्रश्न दो अंकों के होंगे और सामान्य प्रकृति के होंगे। इनके जरिए उम्मीदवारों का शिक्षण/अनुसंधान योग्यता का परीक्षण किया जाएगा।
-पेपर 2 में भी प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और इसमें सवाल उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे।
-पेपर 1 एक घंटे का होगा, जबकि पेपर 2 दो घंटे का होगा।