परीक्षा

रेलवे भर्ती परीक्षा 2018 केंद्र क्यों दिए गए हैं इतनी दूर? पढ़िए रेलवे का ये जवाब

रेलवे भर्ती परीक्षा 2018 में केंद्र इतनी दूर दिए जाने के पीछे कारण बताए गए हैं
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 2:33 PM IST
RRB Exam 2018
रेलवे भर्ती परीक्षा 2018 केंद्र क्यों दिए गए हैं इतनी दूर? पढ़िए रेलवे का ये जवाब

रेलवे भर्ती परीक्षा 9 अगस्त से शुरू है। यह परीक्षा असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियल के 26502 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। लेकिन इस परीक्षा में कई परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर बहुत दूर यानी अपने राज्य से भी बाहर दिए गए हैं। इसको लेकर खबरें आ रही हैं कि कई परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर दूर होने के कारण परेशानियां आ रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी इसको मुद्दा बना चुकी है। इसी को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया है कि कुछ आवेदनकर्ताओं के परीक्षा केंद्र राज्यों से बाहर क्यों दिए गए हैं।


परीक्षा केंद्रो की दूरी पर रेलवे ने जारी किया प्रजेंटेशन वाला नोटिफिकेशन
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमें प्रजेंटेशन के तौर पर अलग—अलग कारण बताए गए हैं जिससें कि आसानी से समझ में आ सके। इसके मुख्य बिंदू इस प्रकार हैं—

— 26502 पदों की इस भर्ती के लिए देशभर से 47 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जो संख्या काफी बड़ी है।

— 34 लाख उम्मीदवारों को 200 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं।

— 99 फीसदी महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को अपने निवास स्थान से 200 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र दिए गए हैं।

— 40 लाख उम्मीदवारों को अपने निवास स्थान से 500 किलोमीटर के दायरे के अंदर एग्जाम सेंटर दिए गए हैं।

— ये सभी सेंटर सभी आवश्यक सुरक्षा फीसदी जैसे सीसीटीवी आदि से लैस हैं।

नोटिफिकेशन आप नीचे देख सकते हैं—

26,502 से बढ़कर 60000 पदों की होगी भर्ती
इस भर्ती के एग्जाम से ठीक पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अपनी आॅफिशियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए खुशखबरी दी गई है। इस नोटिफिकेशन में यह बताया गया है कि असिस्टेंट लोकोपायलट और नोटिफिकेशन के 26,502 पदों की इस भर्ती को बढ़ाकर 60,000 किया जा सकता है। भर्ती संख्या बढ़ाने को लेकर जारी किया गया नोटिफिकेशन आन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—

Updated on:
2 Aug 2018, 2:33 PM IST
Published on: