फैज़ाबाद के वाणिज्य कर विभाग पर विहिप करेगी विधिक कार्यवाही

 राम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे हैं पत्थर का राशि के काम में प्रयोग आने वाले पत्थरों के खेप लाने के लिए जरूरी रोड परमिट जारी करने से इनकार करने वाले फैज़ाबाद के वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और राम जन्मभूमि न्यास के पदाधिकारी कानूनी कार्रवाई करने का मूड बना लिया  हैं
2 min read
• •
Jun 24, 2016
Karsewak Puram Ayodhya
Karsewak Puram Ayodhya

फैज़ाबाद । राम की नगरी अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे हैं पत्थर का राशि के काम में प्रयोग आने वाले पत्थरों के खेप लाने के लिए जरूरी रोड परमिट जारी करने से इनकार करने वाले फैज़ाबाद के वाणिज्य कर विभाग के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और राम जन्मभूमि न्यास के पदाधिकारी कानूनी कार्रवाई करने का मूड बना लिया हैं और इस संबंध में संगठन के लोग विधित सलाहकारों से राय ले रहे हैं । संगठन का कहना है कि जानबूझकर राजनीति से प्रेरित होकर पत्थरों की खेप अयोध्या ना आने पाएं इसके लिए फार्म 39 देने से विभाग के अधिकारी मना कर रहे हैं । जबकि इस प्रकरण को लेकर प्रतिबंध से जुड़ा कोई लिखित आदेश विभाग के पास नहीं है ।

न्यास ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी की फिर भी विभाग नहीं दे रहा है रोड परमिट

अयोध्या के कारसेवक पुरम कार्यशाला में चल रहे पत्थर तराशी के काम की देख रेख करने वाले राम जन्मभूमि न्यास और विश्व हिंदू परिषद के बड़े नेता फैज़ाबाद के वाणिज्य कर विभाग के इस मौखिक निर्देश से बेहद आहत हैं | विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि सन् 1990 से अयोध्या में पत्थर लाने का और तराशी का काम चल रहा है कभी भी इस तरह की समस्या नहीं आई | सत्र 2016 में भी पूर्व में विभाग द्वारा रोड परमिट जारी किया गया था और उस रोड परमिट पर आए हुए माल की पूरी लिखित सूचना देने के साथ ही विभाग द्वारा मांगे गए सारे पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं बावजूद इसके विभाग के अधिकारी जानबूझकर फार्म 39 नहीं दे रहे हैं | जिससे अयोध्या में चल रहे पत्थर तराशी के काम में व्यवधान आ रहा है इस विषय को लेकर संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और विधि सलाहकारों से राय ली जा रही है और वरिष्ठजनो के निर्देशानुसार विभाग के ऊपर विधिक कार्यवाही की जाएगी |

Published on:
24 Jun 2016 06:32 pm