फरीदाबाद

सीएम ने की हरियाणा में दिव्यांगों के लिए 5 एकड़ क्षेत्र में अस्पताल बनाने की घोषणा

मनोहर लाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान नागरिकों को पारदर्शी शासन देने का भरपूर प्रयास किया गया है...
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 2:10 PM IST
haryana cm manohar lal
haryana cm manohar lal

राजेंद्र सिंह जादौन की रिपोर्ट...

(फरीदाबाद): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने फरीदाबाद जिला के नवादा गांव में 20 करोड़ रूपये लागत से स्थापित की जाने वाली भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (इलिम्को) की सहायक उत्पदान इकाई एवं स्टेट ऑफ टी.आर्ट कृत्रिम अंग फिटिंग केन्द्र का शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के लिए हरियाणा में 5 एकड़ क्षेत्र में एक अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की।

खट्टर ने शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए दिव्यांगों के उत्थान एवं कल्याण के लिए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा किए गए कार्यों की प्रसंशा करते हुए उक्त उत्पादन इकाई एवं फिटिंग केन्द्र की स्थापना का श्रेय भी सांसद गुर्जर को दिया।


गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उल्लेखनीय है कि उत्पादन इकाई एवं फिटिंग केन्द्र का शिलान्यास केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ। मनोहर लाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान नागरिकों को पारदर्शी शासन देने का भरपूर प्रयास किया गया है। सभी क्षेत्रों के एक समान विकास व सभी वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए योजनाएं कार्यान्वित की गई हैं। सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की उपलब्धता को सुदृढ़ किया गया है। विभिन्न प्रकार की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं के विस्तार के लिए अटल सेवा केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

की यह नई घोषणाएं

लोक कल्याण की विभिन्न लगभग 300 प्रकार की योजनाओं के सही क्रियान्वयन की दिशा में प्रदेश में अन्तोदय सेवा केन्द्रों की स्थापना की प्रक्रिया को लगातार विस्तार दिया जाता रहेगा। क्षेत्र के विभिन्न गांवों की ओर से की गई कुछ मांगों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बुखारपुर गांव में खेल स्टेडियम की स्थापना करने, मापदण्ड पूर्ण होने पर नवादा गांव के राजकीय उच्च विद्यालय का दर्जा 12वीं तक किए जाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त गौशालाओं के लिए ग्राम पंचायतों के खातों से नवादा गांव व मोहना गांव को 11-11 लाख रूपये और भूपानी, रसूलपुर खादर व मोठूका गांव को 5-5 लाख रूपये खर्च करने की अनुमति देने के भी उपायुक्त को निर्देश दिए।

Published on: