फरीदाबाद

हरियाणा सरकार ने राज्य के इन तीन जिलों में वर्षा और बाढ से बरबाद हुई फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश दिए

हरियाणा के राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया की इस सम्बन्ध में सम्बंधित जिला उपायुक्तों से प्राप्त रिपोर्टों के बाद ये आदेश जारी किये गये हैं...
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2018, 6:26 PM IST
manohar lal khattar
manohar lal khattar

(चण्डीगढ़): हरियाणा सरकार ने बाढ़ और बरसात से यमुनानगर, करनाल और फरीदाबाद जिलों के 59 गाँवों में ख़राब हुई खरीफ की फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं। इन गाँवों की करीब 9443 एकड़ फसल को बाढ़ और भारी बरसात ने प्रभावित किया है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा के राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया की इस सम्बन्ध में सम्बंधित जिला उपायुक्तों से प्राप्त रिपोर्टों के बाद ये आदेश जारी किये गये हैं। प्रभावित हुई फसलों में धान, ज्वार, बाजरा, कपास और कई प्रकार की सब्जियां शामिल हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि यमुनानगर के 26 गाँवों में खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी करवाई जा रही है। यमुनानगर के इन गाँवों में करीब 1260 एकड़ फसल बाढ़ और बारिश के पानी से प्रभावित हुई है।


उन्होंने बताया की करनाल जिले के 15 गाँवों में विशेष गिरदावरी होगी। करनाल के इन गाँवों में करीब 7342 एकड़ फसल बाढ़ और बारिश के पानी से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया की फरीदाबाद के 18 गाँवों में विशेष गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं। राजस्व मंत्री ने बताया की फरीदाबाद के 18 गाँवों में 841 एकड़ फसल बाढ़ और बारिश के पानी से प्रभावित हुई है। कैप्टन अभिमन्यु ने बताया की इन सभी गाँवों में अविलम्ब विशेष गिरदावरी करने के आदेश विभाग को दिए गये हैं। उन्होंने बताया की जैसे ही इस गिरदावरी की रिपोर्ट प्राप्त होगी उस पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी।


केरल में बदतर हालात

गनीमत है कि राज्य में आई बाढ के बाद हालात जल्द ही काबू मेें आ गए। और इस बाढ ने कुछ ही जिलों को प्रभावित किया। ऐसे में बाढ के कारण फसलों को जो नुकसान हुआ है कुछ सकारात्मक प्रयास कर सरकार इसकी भरपाई कर सकती है। इधर केरल में आई बाढ ने जानमाल की भारी क्षति कर दी है। बाढ और भूस्खलन से लोगों की जान जाने का सिलसिला अभी भी जारी है जबकि अब तक 324 लोग अपनी जान गंवा चुके है वहीं हजारों लोग राहत कैंपों में रहने को मजबूर है।

Published on: