Love Jihad फर्रुखाबाद में पुलिस ने नाम बदलकर हिंदू युवती से शादी करने वाले को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर पहले से भी मुकदमे दर्ज है। पीड़िता को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह अपने ससुराल गई।
Love Jihad फर्रुखाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने नाम बदल करके हिंदू युवती से दोस्ती बढ़ाई, अपने प्रेम के जाल में फंसा शादी कर ली। मामला का खुलासा होने के बाद अब पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है। थाना में तहरीर देकर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संगत धाराओं मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमालगंज थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि सलीम नाम के युवक ने अपना नाम सुनील बात कर उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ा ली। उसकी पहली मुलाकात एटा में हुई थी। यहां पर उसके भाई-बहन बंद थे। इसकी जानकारी घरवालों को हुई। उन्होंने भी कोई एतराज नहीं किया और दोनों की शादी करवा दी। पीड़िता के अनुसार करीब 18 महीने उसे किराए के मकान में रखा गया। उसके बाद सुनील अपने घर ले गया। तब उसे मालूम हुआ कि युवक सुनील नहीं सलीम है। इस संबंध में कमालगंज थाना में तहरीर देकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
कमालगंज थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सलीम उर्फ सुनील को तपस्वी बाग के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि अपना नाम बदलकर उसने नजदीकी बढ़ाई। सलीम उर्फ सुनील के ऊपर पहले से ही दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।